Muzaffarnagar: हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहाँ एक दलित महिला को एक युवक ने पहले शादी का झांसा दिया और उसके साथ सम्बन्ध बनाये वही जब महिला ने युवक से शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं महिला को जातिसूचक गलियां भी दी।
दलित युवती से 6 सालों तक दुष्कर्म
बीते दिन कर्नाटक से खबर आई कि एक दलित महिला कांस्टेबल को एक पुरुष कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए फुसलाया। जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने दलित पहचान का हवाला देकर शादी से मना कर दिया। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया।
जहां शादी का झांसा देकर एक युवक एक दलित युवती से 6 सालों तक दुष्कर्म करता रहा और जब महिला ने उसे पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इस ममाले की शिकायत स्थानीय थाने में जाकर दर्ज करवाई है। वही पीड़िता ने बताया कि 6 साल पहले पीएनबी खड्डा (PNB Khadda) में बतौर पीआरडी (PRD) के जवान के तौर पर कार्यरत थी। इस दौरान पीएनबी खड्डा में ही काम करने वाले अनिल से उसकी दोस्ती हो गई।
और पढ़े: BNS Section 259: लोक सेवक द्वारा ड्यूटी में जानबूझकर कोताही! जानें कितने साल की जेल का है प्रावधान
शादी का झांसा देकर फंसाया
दोनों छ सालों तक रिश्ते में थे। इस दौरान अनिल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाये थे। पीड़िता के पास दोनो के साथ के वीडियो और पिक्चर्स भी थे, लेकिन 4 नवंबर को अनिल ने पीड़िता को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया और उसके मोबाइल से सारे सबूत डिलीट कर दिया। जिसके बाद अनिल ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो युवक ने उसको जातिसूचक शब्दों कहकर अपमानित किया।
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के मुताबिक थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनिल के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर के उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है और पीड़िता को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।



