Nawabganj news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के नवाबगंज से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ कुछ दबंगों ने दलित भाई बहन को पहले जातिसूचक गलियां दी और फिर लोहे की रोड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया हैं। वही मौके पर मिली सुचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
और पढ़े: दो बौद्ध देश शिव मंदिर के लिए क्यों बहा रहे खून, जानिए थाईलैंड और कंबोडिया के संघर्ष की कहानी
दलित भाई बहन पर रोड से हमला
दलितों के खिलाफ अत्याचार हर दिन बढ़ रहे हैं; ऐसा एक भी दिन नहीं जाता जब दलितों के खिलाफ हिंसा की घटनाएँ न होती हों। ऐसी ही एक घटना नवाबगंज थाने (Nawabganj Police Station) के इब्राहिमपुर मेंडारा (Ibrahimpur Mendara) इलाके में एक दलित भाई-बहन पर बेरहमी से हमला किया गया। आरोप है कि कुछ दबंगों लोगों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं, और जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पीड़ित भाई बहन ने नजदीकी थाने जाकर घटना के बारे में पुलिस को बताया वही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली हैं।
पीड़ित भाई बहन का आरोप
पीड़ित, राजकुमार के बेटे शनि सरोज ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह इब्राहिमपुर मेंडारा में अपने घर के पास शिकायत दर्ज कराने जा रहा था, तभी घात लगाकर बैठे शाहीन, आसिफ, आरिफ (अज्जे का बेटा) और उसकी पत्नी किस्तुतनिशा ने उसे घेर लिया। जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया इतना ही नहीं उन पर जानलेवा हमला भी किया अहि जब शनि ने अपनी बहन सरोज को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे बड़ी क्रूरता से पिटा जिस कारण सर फट गया और पीड़ित दलित लड़के की हालत काफी गंभीर हो गयी। जिसके बाद आरोपी जान से मारने धमकी देकर फरार होगये हैं।
इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाने के इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर SC-ST एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच की जा रही है। दूसरी और पीड़ित भाई बहन को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



