Khordha news: ओडिशा (Odisha) के खुर्दा जिले (Khurda district) से एक दलित नाबालिग लड़की को किडनैप करने और उसके साथ गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना ने राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।
और पढ़े: Ratlam news: दलित दुल्हन की बिंदोली दबंगों को नागवार, घर के सामने से गुजरने पर जमकर बवाल और पथराव
नाबालिग दलित बेटी से अगवा कर गैंगरेप
आज के समाज में दलितों की हालत इतनी खराब हो गई है कि उनके साथ हर दिन अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन प्रशासन चुपचाप बैठा है और ताकतवर लोग दलितों पर अत्याचार की सारी हदें पार कर रहे हैं। यह घटनाये ज्यादर मारपीट, भेदभाव और महिलाओ के साथ दुष्कर्म से जुड़ी होती हैं। वही ओड़िसा से भी ऐसी खबर सामने आई।
जहां 16 साल की एक दलित नाबालिक बच्ची को पहले अपहरण किया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल ये घटना भुवनेश्वर के खोरधा (Khurda district) जिले की है, जहां 19 नवंबर को जब पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी तो कुछ अज्ञात लोगों ने पहले उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
और पढ़े: Bihar: मधुबनी इंजीनियरिंग कॉलेज में दलित छात्र से रैगिंग का मामल, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस आरोपियों की तलाश
पुलिस अभी पीड़िता की तलाश ही कर रही थी कि 20 नवंबर को उसकी मां ने फिर से पुलिस को जानकारी दी कि उसकी बेटी का गैंगरेप हुआ है और इस वक्त वो भुवनेश्वर (Bhubaneswar) की कैपिटल हॉस्पिटल (Capital Hospital) में एडमिट है। जहां उसे खोरगा स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया था। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में अब तक 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी तक किसी का भी कोई सुराग नहीं मिला है। लेकिन इस मामले में राजनीति जरूर शुरु हो चुकी है और विपक्षी पार्टिया केंद्र सरकार पर निशाना साधा रही है।
राजनीति गलियारों में हलचल
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक उड़ीसा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक (Former CM Naveen Patnaik) ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने बीजेपी (BJP) शासन पर भी निशाने साधते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के बावजूद भी बीजेपी सरकार (BJP government) कोई कदम नहीं ऊठा रही है। जो केवल उनकी असफलता दर्शा रही है। बीजेपी महिला सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।



