Pasgawan: किसान नेता के धरने के आगे झुका बिजली विभाग, अंधेरे में डूबे दलित मोहल्ले को मिली राहत

Paswang News, Dalit Colony Blackout in Pasgawan
Source: Google

Pasgawan news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खेरी से एक खबर सामने आई हैं। जहाँ एक भारतीय किसान यूनियन स्वराज के संयुक्त जिला प्रभारी अनूप सिसौदिया ने दलित बस्ती में बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद, बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली बहाल की।

और पढ़े: Akbarpur: दलित बस्ती में महीने भर से भरा पानी, नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

किसानों के आक्रोश के बाद बहाल हुई बिजली

आज भी ऐसे कई गाँव और कस्बे हैं जहाँ लोगों को बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है, और इस समस्या को हल करने वाला कोई नहीं है। ऐसी ही एक खबर लखीमपुर खेरी से  हैं। खेरी जिले के पसगवां ब्लॉक (Pasgawan Block)  के बाई कुआं गांव (Bai Kuan village) में दलित समुदाय (Dalit community) के मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं है। इसके कारण वहां के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एग्जाम के दौरान बिजली सप्लाई काट दी

वही मोहल्ले में रह रहे लोगों का आरोप है कि पिछले तीन सालों से उनके बच्चों के एग्जाम के दौरान बिजली सप्लाई काट दी जाती है। इस मोहल्ले के लगभग 100 छात्र हाई स्कूल (High School) और इंटरमीडिएट क्लास में पढ़ रहे हैं। निवासियों ने बताया कि उन्होंने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) से लेकर सब-डिविजनल ऑफिसर (Sub-Divisional Officer) तक कई अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण उन्हें कई मुश्किलों से जूझ न पड़ रहा है।

और पढ़े: Tamil Nadu: स्कूल में दलित रसोइया से भेदभाव, बच्चों ने खाना खाने से किया इनकार रो पड़ी महिला

बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इसके बाद, परेशान गांव वाले किसान नेता अनूप सिसोदिया के पास गए और उन्हें अपनी परेशानी बताई। अनूप सिसोदिया ने फिर बिजली विभाग से संपर्क किया और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बाई कुआं ग्राम पंचायत के दलित मोहल्ले में बिजली बहाल नहीं की गई, तो विरोध प्रदर्शन और बढ़ जाएगा और मैगल में मुख्य हाईवे को जाम कर दिया जाएगा। वही मामले की सुचना मिलते ही बिजली विभाग के जेई (JE)  जोशी और मोहम्मदी के एसडीओ (SDO) रितेश कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल कार्यवाही करवाते हुए बिजली लाइन को चालू कराया। इसके अलवा बिजली विभाग के अधिकारियो ने कहा जिन निवासियों के पास बिजली के कनेक्शन नहीं हैं वो नए बिजली करवा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *