Punjab news: हाल ही में पंजाब (Punjab) के मुक्तसर जिले (Muktsar District) से दिल दहलाने वाली खबर सामने है, जहां मोबाइल चोरी करने के केवल शक के आधार पर दो दलित युवको के साथ मानवता की सारी हदें पार करते हुए उन्हें नंगा कर पीटा और फिर रस्सियों से बांध कर जानवरो की तरह जातिसूचक गालियां देते हुए पूरे गांव में घुमाया गया।
और पढ़े: भीम आर्मी में बढ़ी तकरार, विनय रतन ने चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप
मुक्तसर में दो दलित युवको के साथ मारपीट
क्या आज भी हमारे देश में न्याय का पैमाना इंसान की जाति देखकर तय होता है? पंजाब के मुक्तसर में जो हुआ, वो इस कड़वे सच की सबसे बड़ी गवाह बन चुकी है, जहाँ कानून, इंसानियत और मर्यादा का सरेआम कत्ल कर दिया गया, चलिए जानते हैं पूरा मामला दरअसल, ये मामला मुक्तसर जिले ((Muktsar District) के मलोट तहसील (Malout Tehsil) में आने वाले झोरड़ गांव का है, दिल को झकझोर देने वाली इस घटना का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल रही है।
छोटी जाति से होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है; वे एक सीधा सवाल पूछते हैं: भले ही उन युवकों पर मोबाइल फ़ोन चोरी करने का शक था, फिर भी उन्हें पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की और उन दो युवकों के साथ ग्रामीणों द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की जानकारी दी—जिन पर एक प्रवासी मज़दूर का फ़ोन चोरी करने का आरोप था और ग्रामीणों ने खुद ही पुलिस और जज दोनों की भूमिका निभा ली थी। असल में, उनके ख़िलाफ़ इस्तेमाल की गई जातिसूचक गालियों से पता चलता है कि उन्हें सिर्फ़ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे निचली जाति से थे।
और पढ़े: Bijnor Crime: इलाज के नाम पर गर्भवती युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी सलाखों के पीछे
चोरी का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया
वहीं डीएसपी मलोट जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि गांव वालो का कहना है कि नशे के आदी दोनो युवको ने प्रवासी मजदूर का मोबाइल लिया था, हालांकि पुलिस वालों ने भी पीड़ित परिवार की बात सुनने के बजाय दोनो पीड़ित युवको को ही चोरी का मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है, यानि की न्याय भी अब जाति का मोहताज हो गया है, अगर कोई दलित आरोपी बनाया जाता है तो सबसे पहले पूछताछ उसी से होगी..भले ही वो पीड़ित ही क्यों न हो। अब देखना ये है कि पीड़ित बरी होंगे या आरोपी बनाये जायेंगे। इसके अलवा आपको बता दें, इस घटना ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है आखिर कब दलितों को न्याय मिलेगा? कब मनुवादी दबंग जेल की सलाखों के पीछे होंगे?



