Rahul Gandhi controversy: आज बिहार में पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं। लेकिन बीते दो दिन पहले, औरंगाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भारतीय सेना देश की 10% आबादी के प्रभाव में है, जबकि 90 प्रतिशत में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, महादलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश की बड़ी 500 कंपनियों, नौकरशाही, न्यायपालिका, और यहां तक कि भारतीय सेना के उच्च पदों पर भी 10% आबादी (सवर्ण जातियों) का वर्चस्व या नियंत्रण है। उनके इस बयान से एक फिर बवाल खड़ा कर दिया हैं।
और पढ़े: PGIMS Rohtak: दो दलित चिकित्सकों ने लगाया मानसिक उत्पीड़न और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप
राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी, जो हाल के समय में दलितों के कल्याण के लिए सक्रिय रहते हुए विपक्षी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं, ने बिहार के कुटुम्बा में एक चुनावी रैली के दौरान जाति प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस विषय को लेकर अपनी चिंताओं और विचारों का इजहार किया। देश की 90% जनसंख्या पिछड़े, दलित, अति पिछड़े, महादलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों से आती है।
जनसंख्या का उचित प्रतिनिधित्व नहीं
इसके विपरीत, देश की शीर्ष 500 कंपनियों, सरकारी नौकरियों, न्यायपालिका, और यहाँ तक कि भारतीय सेना में केवल 10% जनसंख्या (उच्च जातियाँ) महत्वपूर्ण पदों पर स्थित हैं। उन्होंने यह बताया कि देश की विभिन्न संस्थाओं में 90% जनसंख्या का उचित प्रतिनिधित्व नहीं है। इस असमानता को उजागर करने के लिए जाति जनगणना की मांग को पुनः दोहराया गया है। इतना ही उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि हम ऐसा भारत चाहते है जहाँ समनाता हो।
भाजपा नेता राहुल पर किया पलटवार
वही राहुल गाँधी कि सभी बातों पर पलटवार करते हुये भाजपा नेता सुरेश नखुआ (BJP leader Suresh Nakhua) ने कहा, “राहुल गांधी अब देश की सेना में जाति ढूंढ रहे हैं। उनका कहना है कि देश की 90 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपनी नफ़रत में उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और भारत से नफ़रत करने लगे।”
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गाँधी ने सेना को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी है। बीते साल भी उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने विवादित टिपण्णी की थी। कि चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश के सैनिको कि पिटाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार ऐसा भी बोला हा चीनी सैनिक भारतीय सीमा में कब्जा कर लिया हैं।



