Gorakhpur: दलित छात्र पर हमले के मामले में दो पर केस दर्ज, SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू

Gorakhpur News
Source: Google

Gorakhpur news: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले से एक दलित छात्र के साथ मारपीट और जातिगत गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने दलित युवक को इतनी बेरहमी से पीटा की उसके नाक और मुहं में गंभीर चोटे आई हैं। वही मौके पर मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Also read: BNS Section 279: सार्वजनिक जल स्रोतों को दूषित करना अब पड़ेगा भारी, जानें क्या है सजा का प्रावधान

लाठी-डंडों से दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई

आज ऊंची जातियों ने दलितों को कद्र निशाना बना लिया है, जैसे वे उन पर हमला करने, उन्हें पीटने और जाति के आधार पर अपमानित करने के मौके का ही इंतज़ार कर रहे थे। और ऐसी ही तमाम खबरे रोज सामने आती हैं जो दलित उत्पीड़न से जुड़ी होती हैं।  अब हालिया खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) से है, जहां एक दलित छात्र के साथ मामलू कहा सुनी होने पर दो युवको ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा। दरअसल, ये घटना गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र बलिया गांव की है। पीड़ित दलित छात्र की मां इंदु देवी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा सुमित एवीएम जूनियर हाई स्कूल (AVM Junior High School) जानीपुर (Janipur) का छात्र है।

Also read: बंगाल की जिन गलियों से बाबा साहब पहुंचे थे संविधान सभा, उसी बंगाल में नहीं है बाबा साहब का कोई बड़ा स्मारक

नाक और मुंह में काफी गंभीर चोटे

बीते 17 दिसंबर को करीब 3 बजे दोपहर में जब वो स्कूल से घर लौट रहा था, तभी स्कूल में हुई किसी कहासुनी को लेकर झझवापार गांव (Jhajwapar village) धर्मवीर यादव और जयचंद यादव ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसे बुरी तरह से पीटा। सुमित के नाक और मुंह में काफी गंभीर चोटे आई है। इतना ही नहीं उन दोनो ने सुमित को जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है।  वही पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराए समेत SC/ST एक्ट (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के मुताबित जांच पूरी होने पर आगे की कार्यवाई की जायेगी, आरोपियों की तलाश जारी है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त उनपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *