BJP Candidates: हाल ही में भाजपा (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। जिसमें 50% से अधिक टिकट दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और महिला उम्मीदवारों को देने का दावा किया गया है। तो चलिए आपको इस लेख में बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।
बीजेपी की पहली सूची में 71 उम्मीदवार
जहाँ बिहार में कुछ दिनों बाद विधान साभा के चुनाव होने जा रहे हैं। जहाँ हर कोई अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है इसी बीच बीजेपी ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी पहली लिस्ट जारी करी है। जहाँ, बीजेपी की पहली सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व इस प्रकार है।
- ओबीसी (OBC) कैंडीडेट – 17
- अति पिछड़ा (EBC) कैंडीडेट – 11
- दलित (SC-ST) कैंडीडेट – 6 या 7 (अलग-अलग स्रोतों में संख्या भिन्न है, एक स्रोत में 6 और दूसरे में 7 बताई गई है)
- महिला कैंडिडेट – 9
पार्टी का कहना है कि यह सूची सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें वंचित, दलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा और महिला वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी की और से कहना है कि कुल मिलकर 50 प्रतिशत से अधिक टिकेट दलित पिछड़ा वर्ग को मिला हैं।
बिहार विधानसभा इलेक्शन 2025: BJP ने बिहार चुनाव को लेकर जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, नंद किशोर यादव को नहीं मिली जगह#BJP #BiharBJP #BiharPolitics @Jduonline #BJP_Candidates_List #BiharElections2025 #BreakingNews #bjp4bihar @BJP4Bihar #bjpcandidatelistb @BJP4India #BJP… pic.twitter.com/FOFqUNKzKK
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 14, 2025
नए चेहरों को भी मौका दिया
“सबका साथ, सबका विकास” के नारे को ध्यान में रखते हुए, भाजपा ने जातिगत प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा है। वही 11 भूमिहार, 7 ब्राह्मण और 15 राजपूत उम्मीदवारों के साथ-साथ कायस्थ और मारवाड़ी समुदायों (Kayastha and Marwari communities) के प्रतिनिधि भी मैदान में उतारे गए हैं। कुम्हरार, पटना साहिब, राजनगर और औरंगाबाद (Aurangabad) जैसी सीटों पर नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।
और पढ़े: क्या कहती है BNS की धारा 233, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें
महिला उम्मीदवारों सूची
इसके अलवा महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बेतिया (Bettiah) से पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी (Former Deputy Chief Minister Renu Devi), परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती देवी, किशनगंज से स्वीटी सिंह और प्राणपुर से निशा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। दूसरी और कोढ़ा सीट से कविता सिंह, औराई से रमा निषाद और वारसलीगंज से अरुणा देवी को टिकट मिला है। इसके अलवा जमुई से श्रेयसी सिंह को फिर से मौका दिया गया है।
लिस्ट में कई बड़े चेहरे भी शामिल
इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली अनुसार, भाजपा (BJP) ने लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव (Former Union Minister Ram Kripal Yadav) को दानापुर और मिथिलेश तिवारी को बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary) को तारापुर और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब से विधायक नंद किशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काट दिया गया है।



