Tamil Nadu Honour Killing: हाल ही में तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले से एक डराने वाली घटना की खबर आई है। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने दो दलितों की क्रूरता से हत्या कर दी। वही पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना का बताकर छिपाने की कोशिश की।
और पढ़े: Rajasthan: दलित उत्पीड़न पर गरमाई सियासत, टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
दलित युवक का बेरहमी से अपहरण
कुछ दिन पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) से ऑनर किलिंग की खबर आई थी। प्रेम प्रसंग के चलते एक दलित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि तमिलनाडु से भी ऐसा ही मामला सामने आया है , जहां ऑनर के नाम पर दो दलित युवको को का पहले अपहरण किया गया, टॉर्चर किया गया और फिर दोनो की निर्मम हत्या करके उनकी मौत को रोड़ एक्सीडेंट दिखाने की प्लानिंग की गई।
दरअसल, ये घटना धर्मपुरी जिले (Dharmapuri district) में पलाकोड (Palacode) के पास चेनमपट्टी गांव (Chennampatti Village) की है। जहां मुरगन और तिरूपति नाम के दो दलित युवक का प्रेम प्रसंग किसी दूसरी जाति वाली महिलाओं से चल रहा था, जिसका खबर लड़कियों के परिवार वालों को लग गई थी। फिर क्या था, आरोपियों ने उसे मारने का प्लान बना लिया।।
एक्सीडेंट बताकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश
जातिगत भेदभाव के कारण आरोपियों ने पहले दोनो दोस्तो को अगवा किया, उसके बाद उन्हें बुरी तरह से टॉर्चर किया और फिर दोनो की निर्मम हत्या करके उन्हें झाड़ियों में फेंक दिया गया। वहीं पुलिस इस हत्या को एक्सीडेंट बताने की कोशिश तो कर रही है लेकिन परिजनों ने दोनो की बॉडी देखने के बाद हत्या होने का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनके बच्चों की ऑनर किलिंग हुई है।
और पढ़े: Jhansi: 4 सेकेंड में 10 चप्पल, दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल UP पुलिस जांच में जुटी
परिवार ने शव लेने से किया इंकार
हालांकि पुलिस अभी भी जांच करने की बात कर रही है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने दोनो शवो की स्थिति देखकर भी इसे एक्सीडेंट करार दे दिया है। वही गुस्साए परिजनो ने हंगामा करते हुए 3 दिनों तक शव लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति (National Scheduled Castes/Tribes) आयोग ने खुद आगे बढ़ जांच करने का आश्वासन दिया है। देखने वाली बात है कि आयोग के जांच में दोनो की मौत के असली कारणों का पता चलता है या नहीं।



