Kaushambi news: हाल ही में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशाम्बी (Kaushambi) से खबर सामने आई है, जहां एक दलित महिला के साथ पहले लव जिहाद करने की कोशिश की गई लेकिन जब युवती आरोपी के झांसे में नहीं आई तो उससे दुष्कर्म कर के आरोपी फरार हो गया था। लेकिन अब पुलिस को बड़ी सफतला मिली और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर करके गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़े: Chandauli: SDM मिश्रा के खिलाफ विरोध, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी पुलिस से झड़प के बीच फूँका पुतला
स्कूल जाते वक्त अश्लील कमेंट
दरअसल यह ये घटना कौशांबी (Kaushambi) के मंझनपुर कोतवाली (Manjhanpur police station) क्षेत्र की है। 18 साल की दलित किशोरी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी कि शाहनूर आलम नाम का एक शख्स उसे स्कूल जाते वक्त अश्लील कमेंट करता और उसे परेशान करता था। परेशान होकर पीड़िता के परिवार में उसका रिश्ता तय कर दिया था लेकिन आरोपी ने वह रिश्ता भी तुड़वा दिया था। इसी दौरान पीड़िता का परिवार किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था, तो उसे अकेला पाकर आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया और दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
और पढ़े: Bareilly: दलित बुजुर्ग को छत से फेंकने वाले 2 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज, पुलिस पर केस दर्ज
एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार
जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी (SP) राजेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने टीम गठित की तुरंत इस मामले में तेजी दिखाई और आरोपी को कोर्रो–शहजादपुर रोड (Korro–Shahzadpur Road) पर जब आरोपी शाहनूर आलम भागने के फिराक में था तो पुलिस ने एनकाउंटर करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। वही आरोपी शाहनूर आलम के पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। फिलहाल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है लेकिन जल्द ही उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक सीओ (CO) सदर शिवांक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, धमकी, घर में घुसपैठ और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही लव जिहाद के एंगल से भी मामले की जांच की जा रहीं है।



