Dalit youth drowns in river: उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जहाँ पुलिस पूछताछ के डर के कारण एक दलित बच्चा नदी में कूद गया जिसके बाद से पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम दलित बच्चे की खोज में लगी है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: 7 वर्षीय दलित छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, स्कूल परिसर में वारदात आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुसा
डर के मारे काली नदी में कूदा बच्चा
कहने को देश आज़ाद हो गया है लेकिन आज भी दलित डर के साए में ही जीते है। दरअसल हर दिन दलितों से जुड़े कई ऐसे ममाले सामने आते हैं जिनकी जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश सामने आया है, जहां पुलिस रेड के डर से एक दलित नाबालिक लड़का नदी में कूद गया और 30 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई अता पता नही है। दरअसल, यह घटना कन्नौज (Kannauj) जिले के गुरसहायगंज (Gursahaiganj) इलाके की है, जहां पुलिस छापेमारी के बाद पूछताछ से घबरायें 10 साल के रामजीत ने नदी में छलांग लगा दी।
पुलिस की छापेमारी
एसपी (SP) विनोद कुमार ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस टीम देवीपुरवा (Devipurwa) गांव में कमलेश कुमार के घर छापेमारी करने पहुंची थी, जहां उसके बड़े बेटे किशनपाल पर आरोप लगा था कि 10 जनवरी को उसने एक नाबालिग का अपहरण किया था, लेकिन किशनपाल घर पर नहीं मिला तो उसके छोटे भाई रामजीत से पूछताछ शुरु कर दी, लेकिन तभी खेतों में काम कर रहे रामजीत के तीसरे भाई धर्मवीर पर पुलिस वालों की नजर पड़ी तो वो घबरा गया और भाग कर काली नदी में कूद गया।
और पढ़े: Prayagraj: दलित मजदूर गुलाब कली को न आवास मिला – न शौचालय, टीन शेड में रहने को मजबूर
एनडीआरएफ (NDRF) की टीम की तलाश जारी
पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम उसकी तलाश कर रही है, लेकिन 30 घंटों से भी ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन वो अभी भी लापता है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना ने बाद गुरसहायगंज (Gursahaiganj) थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, नौरंगपुर चौकी प्रभारी हरीश कुमार और सिपाही रविंद्र को निलंबित कर दिया गया है।
इसके अलावा समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण (Scheduled Caste and Scheduled Tribe Welfare) राज्य मंत्री असीम अरुण पीड़ित परिवार से मिले और धर्मवीर की मां अमरावती को 5 बीघा जमीन, सीएम आवाज योजना (CM Housing Scheme) के तहत घर और दोनो बच्चों के लिए हर महीने 2500 रूपये देने की घोषणा की है।



