Baghpat news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने यी हैं। जहाँ एक मुस्लिम लड़की ने एक दलित लड़के से प्यार क्या कि उसके ही अपनों ने उसकी हत्या कर डाली। इतना ही नहीं दलित युवक को भी जान से मारने की धमकी दी।
Also read: Kerala violence: पहचान बनी काल, केरल में बांग्लादेशी समझकर छत्तीसगढ़ के युवक को भीड़ ने मार डाला
दलित युवक को जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat)से है, जहां एक दलित युवक से प्यार करने के बदले एक मुसलमान लड़की को बेहद घिनौनी सजा दी गई। ये घटना बागपत जिले के थाना दोघट (Doghat Police Station) क्षेत्र के पलड़ा गांव (Palra village) का है। दलित युवक सागर के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनका बेटा सानिया नाम की एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था, और दोनो शादी करना चाहते थे, लेकिन जब इसकी खबर सानिया के परिवार को लगी तो उन लोगो ने सागर को बहुत बुरी तरह से पीटा, और उसे जान से मारने की धमकी दी, लेकिन सागर पीछे नहीं हटा।
लाश को आनन फानन में दफनाया
सागर बुरी तरह से घायल था तो उसका इलाज कराने अस्पताल ले गए, लेकिन इसी बीच जुलाई 2025 में सानिया को उसके ही पिता, भाई, चचेरे भाई, ताऊ, फूफा, फुफेरे भाई ने गला घोंट कर पहले उसकी हत्या की और उसकी हत्या को छिपाने के लिए उसकी लाश को आनन फानन में दफना दिया। पुलिस ने इस खबर को सुनकर तुरंत कार्यवाई शुरु की और 26 जुलाई 2025 को कब्रिस्तान में खुदाई कर सानिया का शव बाहर निकाल कर उसका पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद हत्या की पुष्टि हो गई।
Also read: बौद्ध धर्म के तीन पिटक-विनय पिटक,सुत पिटक,अभिधम पिटक, का क्या है बौद्ध धर्म महत्व
पुलिस ने तुरंत इस मामले में 6 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी आरिस फरार हो गया था, जिसने सागर की पिटाई की थी और सानिया की हत्या की साजिश भी उसी की थी, जिसके बाद करीब 6 महीनो बाद पुलिस ने आरिस को गाजियाबाद (Ghaziabad) से गिरफ्तार किया, उस पर 25 हजार रूपय का ईनाम था, वहीं सागर के पिता ने पुलिस की कार्यवाही को लेकर संतोष जाहिर किया है। हालांकि सागर की जान बच गई है लेकिन सानिया को न बचा पाने का मलाल उन्हें काफी है। यह क्रूर घटना समाज के उस काले पक्ष को दर्शाती है, जहाँ आज भी प्रेम और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर जातिगत कट्टरता हावी है।



