भीम आर्मी में बढ़ी तकरार, विनय रतन ने चंद्रशेखर आजाद पर लगाए गंभीर आरोप

कुछ दिन पहले, भीम आर्मी प्रमुख और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को उनके घर पर हिरासत में लिया गया था; इसके कुछ ही घंटों बाद, उन्होंने बिजनौर में ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ शुरू की। और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है तो वहीं उनके लिए होने वाली साजिशें भी कम नहीं है। लेकिन अब उनके एक अच्छे दोस्त और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने भी आजाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए धोखेबाज और दगाबाज कहा है।

Also Read: Bijnor Crime: इलाज के नाम पर गर्भवती युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी सलाखों के पीछे

आजाद के दोस्त ही बन रहे है दुश्मन

अब तक, चंद्रशेखर आज़ाद की कथित गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी लंबे समय से उन पर आरोप लगाती रही हैं—कभी उन्हें धोखेबाज़ कहती हैं तो कभी कुछ और—लेकिन अब उनकी अपनी पार्टी के नेता भी इस लिस्ट में शामिल होते दिख रहे हैं और उन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अब उनके एक अच्छे दोस्त और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने भी आजाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए धोखेबाज और दगाबाज कहा है।

Also Read: Top 5 Dalit News: दलितों पर अत्याचार से लेकर आजाद-विनय रतन विवाद तक, 24 घंटे की 5 बड़ी खबरें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

दरअसल, विनय रतन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आजाद के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि आजाद अपनी राजनीतिक विरासत अपने परिवार को सौंपना चाहते है इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए बिजनौर के एक मंच पर सार्वजनिक तौर पर अपमानित करते हुए कहा कि जाओ डूब मरो, मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है.. विनय रतन ने कहा कि वो आजाद के व्यावहार से इतने आहत थे कि उन्हें अब खुदकुशी तक करने की इच्छा हो रही है। विनय रतन ने सीधा कहा कि भीम आर्मी को खड़ा करने में 70 प्रतिशत हाथ उनका ही है।

विनय रतन के इन आरोपो को लेकर अभी तक आजाद ने प्रतक्रिया नहीं दी है लेकिन जरूरत है कि वो यहां तो कुछ बोले, क्योंकि यहां उनके साफ सुथरे राजनीतिक करियर का सवाल है। वैसे भीम आर्मी हो या आसपा, उन्हें खड़ा करने में इतने सालों से हम आजाद की मेहनत देख रहे है। ऐसे में ये आरोप कितने सही है और कितने गलत, वो तो आजाद के जवाब के बाद ही पता चलेगा। इसके अलवा आपको बता दें, चंद्रशेखर आज़ाद अक्सर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *