Bahadurgarh News: हाल ही में हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ मामूली सी बात का बात का विवाद इतना बढ़ा की दुसरे समुदाय के लोगों ने दलित परिवार के पथराव किया इतना ही नहीं दलित परिवार के घर के में घुस कर मारपीट भी की इस हमले में कई लोग घायल भी हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते है।
और पढ़े: आखिरी शब्द राहुल गांधी, पिता को तीन कॉल… रायबरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या
दलित परिवार के साथ मारपीट
हर दिन दलितों के साथ अत्यचार की खबर सामने आती है। लेकिन दलितों को न्याय नहीं मिलता और यही कारण ही कि दबंग बेख़ौफ़ घूम रहे है। जी हाँ, ऐसी दलित उत्पीडन की एक खबर हरियाणा (Haryana) के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) से सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी होने पर दूसरे समुदाय के दबंगो ने दलित परिवार को उनके घर में घुसकर पीटा। दरअसल ये घटना बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के मोहम्मपुर रूस्तमपुर गांव (Mohammadpur Rustampur village) का है।
जातिसूचक शब्दों के किया अपमानित
जहां दलित शख्स देवकरण के घर नगरकोट माता की जात लगाने के लिए उनके घर पर जमा हुए थे। इस दौरान घर में धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सिंभावली (Simbhaoli) के सिखेड़ा गांव (Sikheda village) का निवासी सागर भी आया था, लेकिन रात के वक्त वो अपने कुछ औऱ रिश्तेदारो के साथ पेशाब करने गया था, तभी उसी गांव के दुसरे समुदाय के लोगो ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। जब सागर औऱ उसके साथियों ने विरोध किया तो हिस्ट्रीशीटर दबंगो ने सबकी पिटाई की। इतने से भी उनका दिल नहीं भरा तो दबंगो ने अनुष्ठान कर रहे देवकरण के घर पर भी हमला कर दिया।
दबंगो ने किया पथराव
इस दौरान मुस्लिम संप्रदाय के आठ-दस युवक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के नेतृत्व में दलितों के घर पहुंच गए तथा धार्मिक कार्य कर रही महिलाओं एवं युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।चीखपुकार के बीच दबंगो ने पथराव शुरु कर दिया। इस हमले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन जब मौके पर पुलिस पहुंची तब भी दबंग नहीं रूके, वो लगातार दलित परिवार को गालिया दे रहे थे औऱ पथराव कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस को और बल बुलाना पड़ा।
गाँव में पुलिस बल तैनात
पुलिस बल देखकर दबंग भाग खड़े हुए, लेकिन जाते जाते पुलिस के सामने ही पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गए। पुलिस के सामने दबंगो की ये हरकत केवल साक्ष्य है इस बात का, कि लोगो के अंदर कानून का कितना डर रह गया है। इसके अलवा आपको बता दें, इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ जिसके चलते सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वही इस घटना को लेकर थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि गांव में शांति है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।



