Raebareli murder case: उत्तर प्रदेश (UP) के रायबरेली (Raebareli) से आई है जहां एक दिल को झकझोर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। केवल दलित होने के कारण पहले एक शख्स पर चोरी का इल्ज़ाम डाला गया और फिर उसे भीड़ ने पीट – पीट कर मार ही डाला। यह दलित युवक मदद की गुहार लगा रहा था और वो पुलिस के बजाय लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) से मदद की गुहार लगा रहा था। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल विडियो
दरअसल यह मामला रायबरेली (Raebareli) के ऊंचाहार थाना (Unchahar Police Station) क्षेत्र का है जहां फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले हरिओम पासवान को केवल ड्रोन चोर होने के शक में भीड़ ने पीट पीट कर मार डाला, जबकि युवक अपने ससुराल दांडेपुर जमुनापुर (Dandepur Jamunapur) अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था। मृतक हरिओम पासवान मानसिक रूप से थोड़ा बीमार था। लेकिन भीड़ ने उस पर ड्रोन चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे लाठी डंडो और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 अक्टूबर को एक और वीडियो सामने आया, जिसमें युवक पिटाई के दौरान राहुल गांधी का नाम लेता है। मॉब लिंचिंग की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जलते घर को देखने वालों — फूस का छप्पर आपका है,
आपके पीछे तेज़ हवा है, आगे मुकद्दर आपका है।
उस के क़त्ल पे मैं भी चुप था, मेरा नंबर अब आया;
मेरे क़त्ल पे आप भी चुप हैं — अगला नंबर आपका है।
रायबरेली: भीड़ ने दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मरते वक्त उसने “राहुल गांधी!” पुकारा,… pic.twitter.com/4puIwE6et6
— Kunal Choudhary (@KunalChoudhary_) October 5, 2025
राहुल गाँधी मुझे बचा लो
जिसमें घायल हरिओम पासवान की गर्दन पर पैर रख कर एक शख्स खड़ा है। मरने से पहले युवक के आखिरी शब्द थे राहुल गांधी जी मुझे बचा लो। हालांकि युवक की मौत के बाद राहुल गांधी ने खुद फोन करके पीड़ित परिवार से बातचीत करके न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तो वहीं भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh CM Yogi Aditya Nath) से अपील की है कि जल्द से जल्द सभी हत्यारो को गिरफ्तार किया जाये और पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपय का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जायें।
इसके अलवा आपको बता दें इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा (Congress State Vice President Sharad Mishra) ने बताया कि घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress State President Ajay Rai) फतेहपुर जाएंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
3 पुलिस कर्मियो निलंबित
इस घटना से यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर दलित समाज में काफी रोष है। पीड़ित परिवार केवल सरकार से न्याय चाहता था। हालांकि इस हमले को लेकर पुलिस ने ईश्वरदासपुर निवासी वैभव सिंह, डाढ़ेपर निवासी विपिन कुमार, बाहरपुर निवासी सुरेश कुमार, विजय मौर्या व सहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया, जबकि 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।



