BNS Section 137 in Hindi: भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 137 अपहरण से संबंधित है, जिसमें किसी व्यक्ति को उसकी सहमति के बिना भारत से बाहर ले जाना या नाबालिग या अस्वस्थ व्यक्ति को उसके अभिभावक की वैध हिरासत से ले जाना शामिल है। यह धारा दो प्रकार के अपहरण के बारे में बात करती है: भारत से अपहरण और वैध संरक्षकता से अपहरण। तो चलिए जानते हैं ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस में व्यभिचार के बारे में क्या कहा गया है।
धारा 137 क्या कहती है? BNS Section 137 in Hindi
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 “अपहरण” से संबंधित है। यह धारा अपहरण को दो मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत करती है और इसके लिए दंड निर्धारित करती है। वही धारा 137 में अपहरण के दो प्रकार बताए गए हैं।
बीएनएस धारा 137 की मुख्य बातें
- इसमें किसी व्यक्ति को उसकी सहमति के बिना या उसकी ओर से सहमति देने के लिए कानूनी रूप से अधिकृत व्यक्ति की सहमति के बिना भारत की सीमाओं से बाहर ले जाना शामिल है।
- इसमें 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके वैध संरक्षक की अनुमति के बिना ऐसे व्यक्ति की हिरासत से ले जाना या बहलाना शामिल है। “वैध संरक्षक” में वह व्यक्ति शामिल है जिसे कानूनी रूप से ऐसे बच्चे या व्यक्ति की देखभाल या हिरासत सौंपी गई है।
- यह धारा ऐसे व्यक्ति के कार्य पर लागू नहीं होती है जो सद्भावपूर्वक खुद को किसी नाजायज बच्चे का पिता मानता है (यदि बच्चा 18 वर्ष से कम आयु का है), या जो सद्भावपूर्वक खुद को ऐसे बच्चे की वैध हिरासत का हकदार मानता है, बशर्ते ऐसा कार्य किसी अनैतिक या गैरकानूनी उद्देश्य से न किया गया हो।
- पुराने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में, नाबालिग की आयु लड़के के लिए 16 वर्ष और लड़की के लिए 18 वर्ष थी। बीएनएस की धारा 137 ने इस अंतर को समाप्त करते हुए नाबालिग की आयु 18 वर्ष कर दी है, चाहे वह लड़का हो या लड़की।
Also Read: BNS section 135: गलत तरीके से बंधक बनाने या कैद करने के प्रयास पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग
बीएनएस धारा 137 उदाहरण
बीएनएस (BNS) धारा 137 उदाहरण कुछ इस तरह से है कि…उदाहरण 1– रवि एक ट्रैवल एजेंट है। वह 25 वर्षीय अमित को नौकरी दिलाने के बहाने भारत से दुबई ले जाता है। अमित को नहीं पता था कि रवि उसे दुबई ले जा रहा है, और उसने दुबई जाने के लिए कोई सहमति नहीं दी थी। रवि ने अमित को उसकी सहमति के बिना भारत के क्षेत्र से बाहर ले जाकर बीएनएस की धारा 137(1)(ए) के तहत “भारत से अपहरण” का अपराध किया है।
आपको बता दें, इस धारा की तहत मिलने वाला दंड कुछ इस प्रकार से है… कि धारा 136 बीएनएस के जो कोई भी व्यक्ति भारत से या वैध संरक्षकता से किसी व्यक्ति का अपहरण करता है, उसे सात वर्ष तक की अवधि के कारावास से दंडित किया जाएगा और जुर्माना भी देना होगा। यह एक संज्ञेय और जमानती अपराध है, और प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचारणीय है।



