BNS Section 150 in Hindi: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 150 भारतीय कानून में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है, विशेष रूप से देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के खिलाफ अपराधों के संबंध में। यह धारा मुख्य रूप से “भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना को सुविधाजनक बनाने के इरादे से छिपाने” से संबंधित है। तो चलिए जानते हैं ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस में व्यभिचार के बारे में क्या कहा गया है।
धारा 150 क्या कहती है? BNS Section 150 in Hindi
भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत धारा 150 उन व्यक्तियों को दंडित करती है जो जानबूझकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की किसी भी योजना को छिपाते हैं, चाहे वह सक्रिय रूप से कार्य करके हो या जानकारी को रोककर। इसका उद्देश्य देश को उसकी संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खतरों से बचाना है।
बीएनएस धारा 150 की मुख्य बातें
अपराध की प्रकृति – यह धारा उन व्यक्तियों को दंडित करती है जो भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध छेड़ने की किसी योजना के अस्तित्व को छिपाते हैं। छिपाना कोई सकारात्मक कार्य या कोई अवैध चूक हो सकती है। यह आवश्यक है कि छिपाने का उद्देश्य युद्ध छेड़ने में सहायता करना हो, या व्यक्ति को यह ज्ञान हो कि ऐसा छिपाना युद्ध छेड़ने में सहायता कर सकता है।
दूसरी और बीएनएस (BNS) की धारा 150 भारतीय न्याय संहिता (IPC) की पुरानी धारा 124ए (राजद्रोह) की जगह लेती है। जबकि पुरानी राजद्रोह धारा व्यापक रही है और अक्सर आलोचना का विषय रही है, बीएनएस की धारा 150 विशेष रूप से उन कृत्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाते हैं। वही नया कानून “राजद्रोह” शब्द को हटा देता है और इसे “देशद्रोह” जैसे अपराधों से बदल देता है, जो अधिक स्पष्ट रूप से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को लक्षित करते हैं।
धारा 150 में शामिल मुख्य बिंदु
अगर कोई व्यक्ति अलगाव को भड़काता है या भड़काने की कोशिश करता है तो वह इस धारा के दायरे में आ सकता है। इन गतिविधियों को बढ़ावा देना या उनमें शामिल होना भी इस धारा के तहत दंडनीय है। यह धारा उन भावनाओं पर भी लागू होती है जो देश की स्थिरता को खतरे में डालती हैं। नए कानून में इन अपराधों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक संचार और वित्तीय साधनों के इस्तेमाल को भी शामिल किया गया है, जो आधुनिक समय की चुनौतियों को दर्शाता है।
Also Read: BNS section 135: गलत तरीके से बंधक बनाने या कैद करने के प्रयास पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग
बीएनएस धारा 150 उदाहरण
बीएनएस (BNS) धारा 150 उदाहरण कुछ इस तरह से है कि…उदाहरण 1 – मान लीजिए, ‘A’ भारत सरकार के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह की योजना बना रहे समूह का सदस्य है। ‘ए’ जानता है कि यह समूह हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा कर रहा है और उसने हमले की तारीख तय कर ली है। ‘ए’ अधिकारियों को सूचित करने के बजाय जानबूझकर यह जानकारी छिपाता है और अन्य सदस्यों से भी ऐसा करने के लिए कहता है ताकि विद्रोह सफल हो सके। इस मामले में, ‘ए’ धारा 150 बीएनएस के तहत दोषी होगा, क्योंकि उसने युद्ध छेड़ने की योजना को सक्रिय रूप से छुपाया है।
आपको बता दें कि धारा 150 के तहत दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है कि इस धारा के तहत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को 10 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है। इसका मतलब है कि पुलिस बिना वारंट के आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। इस अपराध में जमानत आसानी से नहीं मिलती। इस मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट में होती है।