क्या कहती है BNS की धारा 240, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें

BNS Section 240, BNS Section 240 in Hindi
Source: Google

BNS Section 240 in Hindi: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 240 उन लोगों को दंडित करती है जो जानबूझकर किसी अपराध के बारे में गलत जानकारी देते हैं। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (Bhaarateey Nyaay Sanhita) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।

Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 238, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें

धारा 240 क्या कहती है? BNS Section 240 in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस की धारा 240 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा की 240 उन व्यक्तियों को दंडित करती है, जो जानबूझकर या यह विश्वास करते हुए कि कोई अपराध हुआ है, उस अपराध के बारे में झूठी जानकारी प्रदान करते हैं।

इस धारा का उदहारण कुछ इस तरह से है कि मान लीजिये अगर रमेश अपनी बीमा राशि पाने के लिए पुलिस में रिपोर्ट करता है कि उसके घर में चोरी हो गई है, जबकि वह जानता है कि उसने अपना सारा सामान खुद ही कहीं छिपा दिया है। वह जानता है कि उसकी रिपोर्ट झूठी है।

उदाहरण 2 –अमित जानता है कि सुनील ने एक आदमी पर हमला किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर, अमित एक झूठा नाम (जैसे “प्रकाश”) बताता है और दावा करता है कि “प्रकाश” ने हमला किया है, जबकि वह जानता है कि असली अपराधी सुनील है।

बीएनएस धारा 240की महतवपूर्ण बातें 

  • यह धारा व्यक्तियों को जानबूझकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भटकाने या किसी अपराध के संबंध में गलत सूचना फैलाने से रोकने के लिए बनाई गई है।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सत्यता और जवाबदेही को बनाए रखना है।
  • यह धारा भारतीय न्याय संहिता (IPC) की पूर्ववर्ती धारा 203 के समान है, जिसे बीएनएस द्वारा धारा 240 के तहत प्रतिस्थापित किया गया है।

Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 237, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें

बीएनएस धारा 240 की और सजा

इसके अलवा आपको बता दें कि BNS  की धारा (Section) 240 के तहत दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है कि, दोषी व्यक्ति को उसी तरह दंडित किया जाएगा जैसे कि उसने मिथ्या साक्ष्य दिया हो या गढ़ा (fabricated) हो। इस धारा के अंतर्गत दोषी पाए गए व्यक्ति को दंड दिया जाता है। इसमें अपराध की गंभीरता के आधार पर कारावास, जुर्माना या दोनों शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं दो वर्ष तक तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *