BNS Section 241 in Hindi: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 241 दस्तावेज़ या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के नष्ट करने से संबंधित है, जिसका उद्देश्य उन्हें साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत होने से रोकना है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (Bhaarateey Nyaay Sanhita) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 238, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें
धारा 241 क्या कहती है? BNS Section 241 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस की धारा 241 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 241 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को छुपाता है, नष्ट करता है, मिटाता है या अस्पष्ट करता है।
जिसे वह न्यायालय या लोक सेवक के समक्ष साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है, तो ऐसा कार्य साक्ष्य के रूप में उसके प्रस्तुतीकरण को रोकने या बाधा डालने के इरादे से किया जाना चाहिए, चाहे कानूनी रूप से बुलाया गया हो या नहीं।
बीएनएस धारा 241 की महतवपूर्ण बातें
- यह धारा उन दस्तावेज़ों (डाक्यायूमेंट्स) इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड पर लागू होती है जिन्हें किसी व्यक्ति को कानूनी रूप से प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।
- इसमें दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड (जैसे ईमेल, डिजिटल फ़ाइलें) दोनों शामिल हैं, जो आधुनिक कानूनी परिदृश्य में इसकी प्रासंगिकता को बढ़ाता है।
- इस धारा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि न्यायिक कार्यवाही के दौरान साक्ष्य को अवैध रूप से नष्ट या छिपाया न जाए, जिससे न्याय में बाधा उत्पन्न हो।
Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 240, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें
बीएनएस धारा 241 की और सजा
इसके अलवा आपको बता दें कि BNS की धारा (Section) 241 के तहत दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है कि, दोषी व्यक्ति को निम्नलिखित सजा दी जा सकती है…. वही किसी भी प्रकार की अवधि के लिए जिसे तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही उसे पाँच हजार रुपये तक का जुर्माना। इसके अलवा कारावास (Imprisonment)) और जुर्माना (Fine Charges) दोनों हो सकते हैं।
उदहारण के लिए यदि कोई मेनेजर इस मामले में महत्वपूर्ण ईमेल (EMAIL) को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत होने से रोकने के लिए उसे हटा देता है, तो वह धारा 241 के तहत अपराध कर रहा है।



