253 BNS in Hindi – भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 253 इसमें ऐसे किसी भी व्यक्ति को दण्डित करने का प्रावधान है जो किसी ऐसे अपराधी को शरण देता है या छुपाता है जो वैध हिरासत से भाग गया है या जिसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 250, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें
धारा 253 क्या कहती है? BNS Section 253 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 253 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 253 के तहत जो कोई भी जानबूझकर किसी भगोड़े को शरण या छिपाने का कार्य करता है, जिसे कानूनी हिरासत से भागने या गिरफ्तारी के आदेश का सामना करना पड़ रहा है, उसे अपराध की गंभीरता के अनुसार दंडित किया जाएगा।
इस प्रावधान का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग ऐसे अपराध को छिपाते हैं, उन्हें सजा का सामना करना होगा, और यह सजा उस मूल अपराध की गंभीरता पर निर्भर करेगी जिसके लिए व्यक्ति हिरासत में था।
BNS 253 Important Points
- इस धारा के नियम उस स्थिति पर लागू नहीं होते जब शरण या छिपने का कार्य अपराधी के जीवनसाथी द्वारा किया गया हो, चाहे वह पति हो या पत्नी।
- बीएनएस की धारा 253 भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 216 के समान प्रावधानों वाली धारा है, जिसे नए कानून में 253 नंबर के तहत लाया गया है।
- For Example: मान लीजिए कि A पर हत्या (मृत्युदंड योग्य अपराध) का आरोप है और वह पुलिस हिरासत से भाग जाता है। B, A का मित्र है। B, यह जानते हुए कि A हिरासत से भाग गया है, उसे अपने घर में छिपा लेता है और पुलिस को सूचित नहीं करता। इस स्थिति में, B सीआरपीसी की धारा 253 के तहत दोषी होगा।चूँकि मूल अपराध (हत्या) मृत्युदंड योग्य है, इसलिए B को 7 वर्ष तक की कैद और जुर्माना हो सकता है।
Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 249, जानें इससे जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बातें
बीएनएस धारा 253 की और सजा
इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 253 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है।
यदि मूल अपराध मृत्युदंड से दंडनीय है,तो शरण देने वाले के लिए 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना।
यदि मूल अपराध आजीवन कारावास या 10 वर्ष के कारावास से दंडनीय है, तो शरण देने वाले के लिए 3 वर्ष तक का कारावास (जुर्माने सहित या बिना जुर्माने के)।
यदि मूल अपराध 1 से 10 वर्ष के कारावास से दंडनीय है, तो उस अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम कारावास अवधि के एक-चौथाई तक का कारावास, या जुर्माना, या दोनों।



