BNS section 263: जब कोई पुलिस हिरासत या गिरफ्तारी में डालता है बाधा, जानें कितने साल की सज़ा

BNS Section 263 in Hindi, BNS Section 263
Source: Google

263 BNS in Hindi – भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 263 उस स्थिति से संबंधित है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की कानूनी गिरफ्तारी में रुकावट डालता है या बाधा उत्पन्न करता है। यह धारा यह भी निर्धारित करती है कि यदि कोई व्यक्ति किसी को वैध हिरासत से छुड़ाने का प्रयास करता है, तो वह भी इस धारा के अंतर्गत आता है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।

Also Read: BNS Section 260: गिरफ्तारी से चूक पर लोक सेवक को सज़ा, जानें क्या है प्रवधान

धारा 263 क्या कहती है? BNS Section 263 in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 263 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 263 यह इस बात पर निर्भर करता है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है या जिसे छोड़ा गया है, उस पर किस अपराध का आरोप लगाया गया है या कौन सा दंड तय किया गया है।

यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी की वैध गिरफ्तारी में बाधा डालता है या अवैध रूप से उसे रोकता है, या किसी को कानूनी हिरासत से छुड़ाने की कोशिश करता है, तो उसे दो वर्ष तक की जेल, जुर्माना, या दोनों से सजायाफ्ता किया जा सकता है।

BNS 263 Important Points

  • अगर आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक के कारावास से दंडनीय अपराध के लिए आरोपित को तीन वर्ष तक का कारावास, और जुर्माना हो सकता हैं।
  • मृत्यु दंड से दंडनीय अपराध के लिए आरोपी को सात वर्ष तक का कारावास, और जुर्माना हो सकता हैं।
  • दूसरी और न्यायालय के दंडादेश के तहत आजीवन कारावास या 10 वर्ष या उससे अधिक के कारावास से दंडित किया जाता हैं।
  • इसके अलवा मृत्यु दंड की सज़ा भुगत रहे अपराधी को आजीवन कारावास या दस वर्ष तक का कारावास, और जुर्माना हो सकता हैं।

Also Read: BNS section 261: जानें लोक सेवक द्वारा कैदी को भागने देने पर सजा का प्रावधान

बीएनएस धारा 263 की और सजा

इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 263 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है। यदि कोई जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति की वैध गिरफ्तारी (lawful arrest) में प्रतिरोध या अवैध बाधा डालेगा, या किसी अन्य व्यक्ति को कानूनी हिरासत से छुड़ाएगा या छुड़ाने का प्रयास करेगा, जो आजीवन कारावास (life imprisonment) से दंडनीय अपराध के लिए जिम्मेदार था, तो उसे जुर्माने (Fine) के साथ या उसके बिना 2 साल तक की जेल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *