284 BNS in Hindi: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 284 किराए के लिए किसी व्यक्ति को असुरक्षित या ओवरलोडेड जहाज़ (Unsafe or overloaded ship) से पानी के रास्ते ले जाना। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
धारा 284 क्या कहती है? BNS Section 284 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 284 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 284…के अनुसार, यह सेक्शन तब लागू होता है जब कोई व्यक्ति बिज़नेस (business) या किराए के मकसद से किसी असुरक्षित नाव या जहाज़ में किसी को ले जाता है।
BNS 284 Important Points
- अगर नाव या जहाज़ खराब हालत में है (जैसे, उसमें छेद हैं या उसका ढांचा कमजोर है)।
- ओवरलोडिंग – अगर नाव अपनी क्षमता से ज़्यादा यात्री या सामान ले जा रही है।
- खतरे की जानकारी – अगर ऑपरेटर को पता है (जानबूझकर) या वह इस तरह से लापरवाही करता है जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है।
बीएनएस धारा 284 का उदहारण
- For Example: अगर कोई नाविक (Boatman) ज़्यादा पैसे कमाने की कोशिश में नदी पार करते समय अपनी छोटी नाव में 10 लोगों के बजाय 25 लोगों को ले जाता है, और उसे मालूम है कि इसके कारण बड़ी घटना हो सकती हैं।तो उस तो उस पर BNS सेक्शन 284 के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है, भले ही कोई हादसा न हो, लेकिन धारा के अनुसार माना जायेगा लोगो कि जान खतरे में डाली।
Also Read: BNS Section 283: समुद्री रास्तों में गुमराह करने पर क्या है कानून और सजा?
बीएनएस धारा 284 की और सजा
इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 284 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी (Guilty) ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है। यह तब लागू होता है जब कोई व्यक्ति लापरवाही से ऐसा कुछ करता है जिससे बीमारी फैलने की संभावना हो। इस सेक्शन के तहत, 6 महीने तक का साधारण कारावास (Simple imprisonment) और अपराधी को 5000 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता हैं। इसके अलवा आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है।


