BNS Section 288: सावधान! विस्फोटकों के साथ लापरवाही पड़ सकती है महंगी, हो सकती है जेल

BNS Section 288, BNS Section 288 in Hindi
Source: Google

288 BNS in Hindi:  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 मुख्य रूप से विस्फोटक पदार्थों के गलत इस्तेमाल या जल्दबाजी में लापरवाही से विस्फोटक पदार्थों को संभालना। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।

Also Read: 282 BNS in Hindi: जलमार्गों पर लापरवाही पड़ेगी भारी, जानें जहाज को खतरनाक तरीके से चलाने पर क्या है सजा?

धारा 288 क्या कहती है? BNS Section 288 in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 288 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 288..अगर कोई व्यक्ति किसी विस्फोटक पदार्थ (Explosive materials) को इस तरह जल्दबाजी या लापरवाही से इस्तेमाल करता है जिससे इंसानी ज़िंदगी खतरे में पड़ जाए, या किसी दूसरे व्यक्ति को चोट लगने की संभावना हो, या फिर उस विस्फोट से किसी व्यक्ति की मौत हो जाती हैं, तो वह व्यक्ति इस सेक्शन के तहत दोषी माना जाएगा। इसमें जानबूझकर या लापरवाही से ऐसी सावधानियां न बरतना भी शामिल है, जिनसे ऐसे खतरे को रोका जा सकता था।

BNS 288 Important Points

  • भारतीय दंड संहिता (IPC) की पुरानी धारा 286 का एक आधुनिक रूप है।
  • आपको बता दें, यह सेक्शन विस्फोटक पदार्थों को सुरक्षित तरीके से हैंडल करना सुनिश्चित करता है, लापरवाही वाले कामों के लिए लोगों को जवाबदेह ठहराता है, और खतरनाक चीज़ों से निपटने में सुरक्षा और ज़िम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देता है।

बीएनएस धारा 288 का उदहारण 

For Example: उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति लापरवाही से बिना चेक किए गैस सिलेंडर को स्टोरेज एरिया में रख देता है, और अचानक गैस लीक होने से धमाका हो जाता है, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को चोट लगती है या गंभीर नुकसान होता है, तो कानून की यह धारा उस व्यक्ति पर लागू होगी।

बीएनएस धारा 288 की और सजा

इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 288 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी (Guilty) ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है। यह तब लागू होता है जब कोई व्यक्ति लापरवाही से ऐसा कुछ करता है जिससे बीमारी फैलने, या चोट लगाने की संभावना हो। इस सेक्शन के तहत, 6 महीने तक का साधारण कारावास (Simple imprisonment) और अपराधी को 2000 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता हैं। इसके अलवा आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *