BSF’s first woman flight engineer: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की वायु शाखा को अपने 50 से ज़्यादा वर्षों के इतिहास में पहली महिला फ़्लाइट इंजीनियर मिली है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि इंस्पेक्टर भावना चौधरी (Inspector Bhawana Chaudhary) ने हासिल की। तो चलिए आपको इस लेख इंस्पेक्टर भावना चौधरी के बारे विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: Rajasthan: अजमेर में मानवता शर्मसार, प्लॉट पर कब्ज़े के विरोध पर दलित महिला को पीटा और घसीटा
जानें कौन है इंस्पेक्टर भावना चौधरी?
हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को अपनी महिला पहली महिला फ़्लाइट इंजीनियर (BSF’s first woman flight engineer) मिली है। ये कोई और नहीं बल्कि भावना चौधरी है। उन्होंने हाल ही में आंतरिक प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (BSF Director General Daljit Singh Chaudhary) ने उन्हें और चार अन्य अधिकारियों को फ्लाइंग बैज प्रदान किए। यह नियुक्ति बीएसएफ (BSF) वायु शाखा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने प्रशिक्षण के दौरान, उन्होंने लगभग 130 घंटे उड़ान भरी पंजाब और अन्य राज्यों में बाढ़ राहत अभियानों के दौरान परिचालन उड़ानों का वास्तविक अनुभव भी प्राप्त किया।
इतना ही नहीं उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दौरान, हेलीकॉप्टर के इंजन और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों की बारीकियों को सीखा। वही भावना ने सीखा कि अधिकारी कैसे सुनिश्चित करते हैं कि हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार हों और उनका रखरखाव कैसे किया जाता है। इसके अलवा अपने प्रशिक्षण के दौरान, भावना और उनके सहयोगियों ने उड़ान की चुनौतियों और ज़िम्मेदारियों की व्यावहारिक समझ हासिल की।
महिला सशक्तिकरण की एक नई और महत्वपूर्ण मिसाल
आपको बता दें, भावना चौधरी ने मुकाम तमाम चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए हासिल किया। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं—चाहे वह फिर जमीन, आकाश या पताल पर हो उनकी यह उपलब्धि देश की अन्य महिलाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है जो रक्षा और विशेष परिचालन क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहती हैं।
कब हुआ सीमा सुरक्षा बल का गठन
अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) का गठन कब हुआ? तो आपको बता दें, 1 दिसंबर 1965 को (BSF) हुआ था। इसका गठन 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से किया गया था। BSF भारत का एक प्रमुख सशस्त्र पुलिस बल है और यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।



