Top 5 Dalit news: दलितों को एक साथ लेकर उनके विकास के दावे तो बहुत किये जाते है लेकिन जब वाकई में उनका साथ देने की बात आती है, उनके हक में कोई फैसला आता है तो यहीं जातिवादी लोग उनके खिलाफ खड़े हो जाते है, जो केवल इसी बात का सबूत है कि उनका भला केवल किताबी बातें है, सच्चाई नहीं। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितो के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में बतायेंगे जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।
भीम आर्मी चीफ ने दिया मनुवादियों को करारा जवाब
1, दलितो से जुड़ा पहला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, एक तरफ उन्हें लगातार जान से मारने और रैलियां न करने की धमकी दी जा रही है, तो वहीं आजाद के लिए दलित संगठनो के हुंकार भरी है। दलित नेता दामोदर यादव ने मनुवादियों को सीधी चेतावनी दी है कि अगर वाकई में किसी की औकात है तो वो आजाद को केवल छू कर दिखा दें, जहां से आये हो वापिस वहीं भेज दिये जाओगे। वहीं आजाद ने भी उन्हें धमकी देने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगाते हुए कहा कि बाराबंकी में तय दिन में ही प्रोग्राम होगा। और उन्हें यकीन है कि वो काफी ऐतिहासिक होने वाला है।
कुछ लोगो की धमकियों और उकसावे के कारण वो डरने वाले नहीं है। प्रोग्राम होगा और संवैधानिक तरीके से ही होगा। आजाद की ये घोषणा ने बता दिया कि दलितो के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी, और कुछ मनुवादियों की कोरी धमकी से वो डरने या झुकने वाले नहीं है। एक तरफ आजाद का ऐलान है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी सुरक्षा के लिए दलित संगठनो ने भी कमर कस ली है, अब देखना ये होगा कि 15 मार्च को बाराबंकी में जातिवाद जीतता है या न्याय। आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके जरूर बतायें।
भिंड में आठवी की दलित छात्रा से 6 महीने तक दुष्कर्म
2, दलितो से जुड़ा अगला मामला मध्य प्रदेश के भिंड से है जहां एक आठवी की छात्रा से लगातार 6 महीने तक बलात्कार करने और उसके गर्भवती होने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी है। ये मामला भिंड के रौन पुलिस थाने क्षेत्र की है, पीड़िता को साथ हो रही अमानवीयता के बारे में घर वालो को तब पता चला जब वो गर्भवति हो गई। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को उसकी जानकारी थी। पीड़िता की आपबीती के मुताबिक उसके ही मोहल्ले में दो सगी बहनो से उसकी दोस्ती थी और उनके घर पीड़िता का आना जाना था, इसी दौरान दोनो बहनो ने उसकी जान पहचान अपने भाई साहिल से कराई थी।
एक बार जब वो उन दोनो के घर गई हुई थी तो दोनो बहनो ने उसे साहिल के साथ अकेले कमरे में छोड़ दिया। साहिल ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वो उसे ही बदनाम कर देगा। करीब 6 महीने तक आरोपी ने पीड़िता का कई बार बलात्कार किया।
लेकिन जब वो गर्भवती हो गई तो पीड़िता की मां को पता चला, जिसके बाद इस घिनौने सच से पर्दा उठा, पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए तुरंत जांच शुरु कर दी है, वहीं आरोपी इस वक्त फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वहीं बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनो ने पीड़ित दलित छात्रा के लिए न्याय की आजाद उठाई है। संगठन का कहना है कि राज्य में दलित बच्चियों के साथ अपराधिक मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है लेकिन प्रशासन इसके रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
लखीमपुर खीरी में दलित बाप बेटे पर हमला
3, दलितो से जुड़ा अगला मामला लखीमपुरी खिरी से है, जहां जातिवादी मानसिकता के कारण दलितो का शोषण तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के थाना तिकुनिया क्षेत्र का है, जहां मामलू कहासुनी पर आरोपियो ने दलित परिवार के दो लोगो को जबरन घर से खींच कर पहले बाहर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया और फिर दोनो को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित परिवार ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी ,पुलिस वहां आई और उन्होंने मारपीट को तो रोका लेकिन सब कुछ सामने होते हुए भी पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की।
पीड़ित ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि उसके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक गालियां दी गई, और उस पर दबंगो ने पेशाब तक किया, लेकिन पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तक लिखने के लिए तैयार नहीं है उल्टा उन पर समझौता कर लेने का दवाब बनाया जा रहा है, क्योंकि आरोपी बजरंग दल से ताल्लुक रखते है। दलित संगठनो ने अब इस मुद्दे पर अपनी रोष जताते हुए जल्द से जल्द कार्यवाई करने की मांग की है। अब देखना ये होगा मीडिया में आने के बाद पुलिस का क्या रवैया होगा।
पानीपत में ब्राह्मण धर्मशाला में दलित की शादी रोकी
4, दलितो से जुड़ा अगला मामला हरियाणा के पानीपत से है, जहां एक ब्राह्मण धर्मशाला में दलित की बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन जैसे ही उनकी जाति के बारे में धर्मशाला के मालिक को पता चला…उसने शादी के लिए सभी सामान को धर्मशाला से बाहर फेंक दिया। ये मामला पानीपत के कांडरा गाँव का है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि आज बारात आनी है, और शादी के लिए धर्मशाला में ही तैयारी की जा रही है, मेहमानों के लिए धर्मशाला में खाट बिछाई गई थी, लेकिन जातिगत भेदभाव के कारण धर्मशाला के मालिक ने सभी खाटो को बाहर फेंक दिया।
इस वीडियो के सामने आने के बाद भी अभी तक पुलिस का कोई एक्शन सामने नहीं आया है। अब तक बारातियो पर हमला काफी नही था कि अब तो जाति के नाम पर बारातघर और धर्मशाला में भी दलित बेटियों की शादी से मनुवादियों को परेशानी होने लगी है। जाति के नाम पर प्रताड़ित करना काफी नही था कि अब उनकी खुशियों में ग्रहण लगाने का ठेका ले लिया है.. ऐसे में अब देखना ये होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है।
दिल्ली में आप दलित पार्षद पर बीजेपी का हमला
5, दलितों से जुड़ा अगला मामला राजधानी से है जहां आम आदपी पार्टी की दलित पार्षद पर हमला करने के मामले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को घेरा जा रहा है, आप ने सीधे तौर पर पार्षद ज्योति गौतम पर हमला करने के लिए बीजेपी के गुंड़ो को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि अब बीजेपी ने भी जवाबी हमला करने हुए कहा कि आप के नेता बिना काम किए ही क्रेडिट लेने के लिए बेताब है, और विवाद उनकी तरफ से शुरु हुआ था। बता दें कि AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने BJP विधायक उमंग बजाज और उनके कार्यकर्ताओं पर इंद्रपुरी इलाके में पार्षद ज्योति गौतम और संजय बैरवा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के प्रभाव के कारण एक दलित नेता की शिकायत तक दर्ज नही की जा रही है। जिसके बाद से ही आप और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी ने आप पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजेंद्र नगर में रोड-कटिंग शुल्क’ से रोड बनाने का काम पूरा किया था और अब ज्योकि गौतम वहां आकर उसका क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही है और विवाद भी उन्होंने ही शुरू किया था। हैरानी की बात है आरोप प्रत्यारोप को बाद भी पुलिस अभी तक नींद से नहीं जागी है। ऐसे में देखना ये होगा कि कौन सहीं है और कौन गलत, वैसे आपको क्या लगता है वाकई में कौन किसका क्रेडिट चुराने की कोशिश कर रहा है, कमेंट में जरूर बतायें।



