Top 5 Dalits News: पंजाब विधानसभा ने पारित किया ‘दलित-विरोधी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव

Top 5 Dalit News, Top 5 Dalit News in Hindi
Source: Google

Top 5 Dalits News: इस बात में शायद कोई हैरानी नहीं है कि जब सरकार बदलती है तो उनकी योजनाओं को भी बदल दिया जाता है, उनके नाम को भी बदल दिया जाता है, लेकिन इन योजनाओं के बदलने और बिगड़ने का सबसे ज्यादा असर दलितों और पिछड़ों पर ही क्यों पड़ता है, और क्यों उन्हें ही निशाना बनाया जाता है।

भीम आर्मी चीफ ने शुरु की 2027-2028 चुनाव की तैयार

1, दलितों से जुड़ा पहला मामला भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, बाबा साहब अंबेडकर का पुतला फूंकने और उनकी तस्वीरों को जलाने का मामला अब और ज्यादा गर्मा गया है। आजाद ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि जो संगठन बहुजन समाज के अधिकारों व महापुरुषों के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन संगठनों का पूर्ण राजनीतिक बहिष्कार करने की दिशा में लोगो को गांव गांव जाकर जागरूक किया जायेगा। मध्य प्रदेश में बाबा साहब अंबेडकर का पुतला फूंकने को लेकर एक तरफ दलित संगठनों में काफी रोष है।

तो वहीं आजाद ने 3 दिनो के अंदर कार्यवाई करने की मांग की है, लेकिन पुलिस की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया न मिलते हुए देख कर आजाद ने ऐलान किया है कि जो महापुरुषों का अपमान करेगा, उसका पूरा दलित समाज बहिष्कार करेगा। आजाद का ये कदम यूपी में 2027 में और मध्य प्रदेश में 2028 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरु कर दी है, वहीं आजाद ने चेतावनी दी है कि अगर बाबा साहब को अपमानित करने वाले के खिलाफ कार्यवाई नहीं की गई तो वो पैदल मार्च करेंगे।

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर पंजाब सरकार नाराज

2, दलितों से जुड़ा पहला मामला पंजाब से है, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब के दलित समुदाय के साथ साथ अब पंजाब सरकार भी खिलाफ खड़ी हो गई है। दरअसल अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम यानी MNREGA के नाम में बड़ा बदलाव करते हुए  ‘विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM-G’ कर दिया है, लेकिन नाम बदलने को लेकर पंजाब में दलित संगठनो में काफी नाराजगी नजर आ रही है।

इस बदलाव के खिलाफ ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक औपचारिक प्रस्ताव भी पेश किया है। सौंद ने कहा कि बीजेपी राजनीति के चक्कर में दलितों के सम्मान और उनके अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस तरह के बदलाव दलितों के सम्मान को छीन लेंगे। इतना ही नहीं अगर सरकार अपने फैसले से नहीं हटती है तो वो दलितों और पिछड़ो के वोट मांगने तक का अधिकार खो चुकी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने नाम बदलने के साथ साथ 100 दिनों से 125 दिन का रोजगार देने का प्रस्ताव पास किया है। वहीं जो खर्च पहले केंद्र 100 प्रतिशत करती थी अब से राज्य सरकारों को भी 40 प्रतिशत देने होगा, और रोजगार केवल अधिसूचित क्षेत्रों में ही दिया जायेगा… जिससे गरीब और पिछड़े लोगो का वहां तक जाना भी मुश्किल होगा।

हिमाचल प्रदेश में दलित युवक को किया गया प्रताड़ित

3, दलितों से जुड़ा अगला मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी से है, जहां एक दलित युवक का घरेलू बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है, जो वायरल हो गया , और उसे जातिसूचक गालियां दी जा रही है। दरअसल मंडी जिले के बालीचौकी के रहने वाले सूरजमणि ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके घर में होने वाली बातचीत को किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है, जिससे लोग उन पर हिंदू देवी देवताओं को गाली देने का आरोप लगा रहे है और उन्हें लगाताप जातिसूचक गाली दी जा रही है. उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सूरजमणि ने कहा कि उनका घर से निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है, अपने पूरे इलाके में वो बुरी तरह से बदनाम हो गए है।

पीड़ित ने “बंटी सराजी बलदेव ठाकुर” नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने ही उनकी पर्सनल बातचीत का वीडियो वायरल किया है। बीएनएस, आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, तो वहीं आरोपी पक्ष ने भी पीड़ित के ऊपर मामला दर्ज करा दिया है, जिससे पीड़ित की नौकरी पर असर पड़ा है और सामाजिक रूप से भी उसकी बहुत बदनामी हो रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपियो के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की है।

अमेठी में एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म

4, दलितों से जुड़े अगला मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी से है, जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से पूरे जिले में काफी सनसनी फैल गई है। ये घटना अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र की है। दरअसल पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी कि 30 दिसंबर को नाबालिक बच्ची खेत में गई थी, जहां ट्यूबवेल पर काम करने वाले एक शख्स ने उसे जबरन खींचा, और उसके साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं बच्ची को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा, लेकिन पीड़िता ने घर पहुंच कर सारी आपबीती अपनी मां को बता दी।

जिसके बाद मां ने तुरंत फुरसतगंज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। स्टेशन हाउस ऑफिसर नंद हौसला यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

कर्नाटक में ऑनर किलिंग को लेकर दलित समाज उतरा सड़को पर

5, दलितों से जुड़ा अगला मामला कर्नाटक के हुबली में धारवाड़ ज़िले में ऑनर किलिंग को लेकर है. जहां प्रेम विवाह करने को लेकर पिता ने ही अपनी 6 महीने की गर्भवति बेटी को तलवार के हमला कर हत्या कर दी थी, लेकिन अब ये मामला नेशनल इशू बन गया है। दरअसल ये घटना हुबली में धारवाड़ ज़िले के इनाम वीरापुर गांव की है, लेकिन अब इस हत्या को लेकर कर्नाटक राज्य चालवादी महासंघ और दूसरे संगठनों के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने पीड़ित परिवारो के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि दलितो के खिलाफ राज्य में ऑनर के नाम पर हत्याओं के मामले तेजी से बढ़े है, जबकि तमाम कानून होने के बाद भी इस पर कोई सटीक कार्यवाई नहीं की जाती है। उन्होंने मृतका के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की है साथ ही इस मुद्दे में आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग रखी है। हैरानी की बात है कि ऑनर के नाम पर इन दिनों हत्याओं और हमलो की खबरें बढ़ी है लेकिन सरकार का इन अपराधों के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाना केवल दलितो विरोधी सरकार को प्रदर्शित करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *