Walk for Peace: अमेरिका की फैलाई अशांति के बीत शांति के संदेश देने पहुंचे बौद्ध भिक्षु, पूरे अमेरिका में हो रही है “वॉक फॉर पीस” की चर्चा

Walk for Peace in America, Buddhist Peace walk in America
Source: Google

Walk for Peace: बीते कुछ दिनों से अमेरिकी की तरफ से वेनेजुएला के खिलाफ जो किया जा रहा है वो किसी से छिपा नही है। अचानक हमला करना, वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को और उनकी पत्नी के अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार कर के न्यूयॉर्क सिटी की एमडीसी ब्रुकलिन जेल में रखा है, जो कि असल में धरती पर नर्क कहलाती है।

अमेरिका में बौद्ध धर्म की महानता को दर्शाने की पहल शुरु

वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनालंड ट्रंप दुनिया में शांति स्थापित करने का दम्भ भरते है, यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर को भी शांत कराने का क्रेडिट उन्होंने ले लिया था, लेकिन वेनेजुएला में जो भी हुआ..उसने ट्रंप की शांतिदूत बनने का मुखौटा निकाल फैंका है, वैसे अमेरिका की हरकतों से शांति का तो नहीं कर सकते लेकिन अशांति जरूर फैल गई है। ऐसे में अमेरिका के लोगो में शांति पैदा करने के लिए आगे बढ़ रहे है बौद्द धर्म के दूत बौद्ध धर्म, जिसे पूरी दुनिया में शांति पैदा करने वाला धर्म माना जाता है..अब अमेरिका में भी बौद्ध धर्म की महानता को दर्शाने की पहल शुरु कर दी गई है।

वॉक फॉर पीस के लिए लंबी यात्रा

जी हां, अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बौद्ध भिक्षुओं ने अमेरिका के साथ साथ पूरी दुनिया में अहिंसा, करुणा और मानवीय एकता की अलख जगाने के उद्देश्य से टेक्सास से वाशिंगटन डीसी तक 2,300 मील की कठिन पदयात्रा शुरु की है। इस यात्रा में 24 बौद्ध भिक्षुओं का एक समूह है, जो कि “वॉक फॉर पीस” के लिए इतनी लंबी यात्रा कर रहे है। ये वीडियो बता रहा है कि पूरा अमेरिका भी अब बौद्धमय हो रहा है। जो कि शांति, करुणा और मैत्री का संदेश दे रहे है।

इस पदयात्रा को करने वाले बौद्ध भिक्षुओं के साथ उनका प्रिय साथी कुत्ता अलोका भी साथ-साथ चल रहा है। ये यात्रा केवल यात्रा ही नहीं बल्कि केवल यात्रा नहीं, बल्कि युद्ध, घृणा और हिंसा के विरुद्ध धम्म का मौन घोष है। अमेरिका में जहां अभी अशांति फैली हुई और अमेरिका की हरकतों के कारण जो दुनियाभर में अशांति फैली हुई है, उसके लिए बौद्ध भिक्षुओ की “वॉक फॉर पीस” की यात्रा एक ऐतिहासिक कदम है। जो बुद्द के रास्ते पर चलने का संदेश दे रहे है, जो बता रहे है कि केवल करूणा के आधार पर ही शांति स्थापित हो सकती है। दया ही आज के समय में सबसे बड़ा धर्म होना चाहिए तभी विश्व भर में शांति पैदा की जा सकेगी।

बौद्ध धर्म और बुद्ध का मार्ग

ये संदेश है कि केवल बौद्ध धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो इंसानो को दया, परोपकार, करूणा की भावना से सराबोर कर सकता है। शांति स्थापित करने के लिए केवल बौद्ध धर्म और बुद्ध का मार्ग ही सबसे सटीक मार्ग है। क्योंकि बौद्ध धर्म ही इकलौता ऐसा धर्म है जो हिंसा, खून खराबे को त्याग कर अहिंसा, और मानसिक शांति का संदेश देता है। मानसिक शांति ही व्यक्ति में सूझ जगाती है, जो मानव को मानव समझने की समझ देता है औऱ इकलौता बौद्ध धर्म ही है जो अमेरिका हो की और देश केवल बुद्ध का मार्ग की युद्ध से बचा सकता है। आपकी इस यात्रा पर क्या राय है, क्या धीरे धीरे समय साथ अमेरिका भी बौद्ध धर्म के रास्ते पर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *