Agra news: स्कूल में पानी की पाइप छूने पर दलित छात्र की पिटाई, शिक्षक और अधिकारी पर FIR दर्ज

Agra news, Dalit student beaten brutally
Source: Google

Agra news: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से हाल ही में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ, एक स्कूल टीचर ने 14 साल के दलित छात्र को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि उस पर पानी का पाइप तोड़ने का आरोप था। इतना ही नहीं, छात्र के साथ अपमानजनक और गाली-गलौज भी की गई। मौके पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: बिहार में दलित टोले में दबंगों का तांडव, केस वापसी के लिए अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका 

स्कूल में मासूम दलित छात्र के साथ मारपीट 

हम हर दिन दलितों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के बारे में कई रिपोर्ट पढ़ते हैं। अक्सर इन घटनाओं में मनुवादी सोच के लोग शामिल होते हैं, और कभी-कभी जातिगत भेदभाव की वजह से लोग मासूम बच्चों को भी निशाना बनाते हैं। जी हाँ,  उत्तर प्रदेश के आगरा से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहाँ एक 14 साल के दलित छात्र को सिर्फ़ इसलिए बेरहमी से पीटा गया क्योंकि उस पर पानी का पाइप तोड़ने का आरोप था। दरअसल,  यह घटना आगरा के मैनपुरी (Mainpuri Kurawali) कुरावली इलाके में हुई। पीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और ममाले के विस्तार से बताया है।

और पढ़े: Meerut murder update: मेरठ में दलित परिवार को हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल

दुबारा स्कूल न आने की धमकी

पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान वो पानी पीने गया था, लेकिन वहां उसने देखा कि पाइप टूटा हुआ था, मगर स्कूल के कमेटी मेम्बर राजीव वर्मा और उसके क्लास टीचर सुखबीर सिंह ने उसपर पाइप तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह से पीटा, उसे जातिसूचक शब्द कह कर अपमानित किया और उसे दुबारा स्कूल न आने की धमकी भी दी है। जिसके बाद पीड़ित दलित मासूम बच्चे ने इस बात के बारे में घर में बताया। और फिर बच्चे के बड़े भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फ़िलहाल अभी किसी की गिराग्तारी नहीं 

पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान के बाद दोनो आऱोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, वहीं स्कूल के कमेटी मेम्बर राजीव वर्मा का भी बयान सामने आया कि है कि उनके लगे आरोप झूठे है, घटना के वक्त तो वो स्कूल में मौजूद भी नहीं थे, हालांकि पुलिस ने जांच शुरु कर दी है, जांच के बाद साफ हो जायेगा कि कौन सच बोल कर रहा है और कौन झूठ। फिलहाल अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। वही पुलिस ने पीड़ित परिवार को अस्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *