MP news: 8वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी की हदें पार, गर्भवती होने के बाद घर में मचा कोहराम

Bhind News, Dalit GirL Raped
Source: Google

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के भिंड से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जहाँ  एक नाबालिग दलित लड़की लंबे समय तक यौन शोषण का शिकार होती रही, और जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उस पर जातिसूचक गालियां बरसाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। वही मौके पर मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: Top 5 Dalit news: झुकेंगे नहीं बाराबंकी में दहाड़ेंगे भीम आर्मी चीफ का मनुवादियों को खुला चैलेंज, रैली होकर रहेगी

आठवी की छात्रा के साथ बलात्कार

दलितों की मौजूदा दुर्दशा को देखते हुए प्रशासन विभिन्न कानून बना रहा है; हालाँकि, ये कानून न तो कोई रोक लगा पाते हैं और न ही इन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है। परिणामस्वरूप, उच्च जातियों के लोग दलित महिलाओं और लड़कियों को अपना शिकार बनाना जारी रखे हुए हैं, और उन्हें अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। जी हाँ, तजा मामला मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind news) से है जहां एक आठवी की छात्रा से लगातार 6 महीने तक बलात्कार करने और उसके गर्भवती होने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी है। ये मामला भिंड के रौन पुलिस थाने क्षेत्र की है, पीड़िता को साथ हो रही अमानवीयता के बारे में घर वालो को तब पता चला जब वो गर्भवती हो गई।

आरोपी ने बदनाम करने की धमकी दी

पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को उसकी जानकारी थी। पीड़िता की आपबीती के मुताबिक उसके ही मोहल्ले में दो सगी बहनो से उसकी दोस्ती थी और उनके घर पीड़िता का आना जाना था। इसी दौरान दोनो बहनो ने उसकी जान पहचान अपने भाई साहिल से कराई थी। एक बार जब वो उन दोनो के घर गई हुई थी तो दोनो बहनो ने उसे साहिल के साथ अकेले कमरे में छोड़ दिया। साहिल ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वो उसे ही बदनाम कर देगा।

Also Read: Logic behind Buddha: क्या भगवान बुद्ध और गौतम बुद्ध एक ही हैं? जानिए इस गहरे रहस्य के पीछे का असली तर्क

गर्भवती होने के बाद सच से पर्दा उठा

करीब 6 महीने तक आरोपी ने पीड़िता का कई बार बलात्कार किया, लेकिन जब वो गर्भवती हो गई तो पीड़िता की मां को पता चला, जिसके बाद इस घिनौने सच से पर्दा उठा, पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए तुरंत जांच शुरु कर दी है, वहीं आरोपी इस वक्त फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वहीं बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनो ने पीड़ित दलित छात्रा के लिए न्याय की आजाद उठाई है। संगठन का कहना है कि राज्य में दलित बच्चियों के साथ अपराधिक मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है लेकिन प्रशासन इसके रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *