Bhopal: अस्पताल में मॉडल को छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड कासिम, परिजनों ने लगाया लव जिहाद और हत्या का आरोप

Bhopal Model dies
Source: Google

Bhopal Model dies: हाल ही में मध्य प्रदेश (MP) के भोपाल (Bhopal) से दिल झकझोर देने वाला एक मामला समाने आया है, जहां एक दलित जाति की मॉडल की हत्या को लकर पूरे राजधानी में सनसनी फैल गई है। वही परिजनों का आरोप है कि आरोपी कासिम हुसैन ने अपना नाम पहले हिंदू बताकर खुशबू से दोस्ती की थी। जो मॉडल खुशबू की मौत के बाद से फरार चल रहा हैं।

और पढ़े: Sultanpur news: मोची रामचेत की मौत पर राहुल गांधी ने बेटे को फोन कर जताया दुख, कहा- हम आपके साथ हैं

खुशी अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दरअसल अहिरवार जाति से आने वाली खुशबू अहिरवार की 11 नवंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो पता चला कि खूश्बू का लिव इन पार्टनर कासिम अहमद उसे घायल हालात में हॉस्पीटल में एडमिट कराया था और फरार हो गया। वही जब खुशबु को कासिम की सच्चाई के बारे में पता चला कि वो हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है तो खुशबु ने उससे दुरी बना ली थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा

लेकिन खूश्बू की मौत के बाद खुश्बू की मां का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार खूश्बू गर्भवती थी, और उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसके बच्चेदानी की नली फट गई थी, और भोपाल के उज्जैन जाते वक्त बस में ही इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उसकी हालात बिगड़ने लगी थी, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े: UP: रेप और लव जिहाद मुस्लिम युवक पर दलित युवती ने लगाया, 8 साल तक शोषण का आरोप

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

लेकिन जब पुलिस ने कासिम से बात करने की कोशिश की तो कासिम का फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं मृतका की मां ने कासिम पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि उसकी जान चली गई। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल कासिम पुलिस के गिरफ्त में है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इसके अलवा आपको बता दें ये कोई पहला मामला नहीं जब ऐसा हुआ हो इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहाँ मुस्लिम लड़के ने दलित लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन सवाल ये है कि कब तक दलित महिलाओ को दबंग अपना शिकार बनाते रहेंगे।आखिर आरोपियों को कानून का खौफ होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *