Bihar: बोचहां में दलित बेटी से हैवानियत, अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Ayodhya news, Dalit Girl rape
Source: Google

Muzaffarpur news: हाल ही में बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से दिल दहलाने वली खबर सामने आई हैं। जहां एक दलित महिला (Dalit women) का पहले अपहरण किया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं विरोध करने पर दलित महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमनित किया। वही मौके पर मिली सुचना से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली हैं।

और पढ़े: Bhopal: अस्पताल में मॉडल को छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड कासिम, परिजनों ने लगाया लव जिहाद और हत्या का आरोप 

ये घटना मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र की है।

दलित महिला के साथ गैंगरेप

बीते कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश (UP) के अलीगढ़ (Aligarh) से एक मामला सामने आया था। रात में शौच के लिए निकली एक दलित लड़की को गाँव के ही कुछ युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर(Muzaffarpur) के बोचहां (Bochaha) थाना क्षेत्र से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई।

बदहवास हालत में छोड़ कर आरोपी फरार

जहाँ दलित महिला (Dalit women) ने पुलिस को तहरीर दी कि जब वो रात को शौच के लिए जा रही थी, तभी उसे 4 युवको ने किडनैप कर दिया और उसे गायघाट (Gaighat) ले गए जहां चारों आरोपियों ने बरी बरी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, और फिर पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़ कर फरार हो गए।

और पढ़े: Sultanpur news: मोची रामचेत की मौत पर राहुल गांधी ने बेटे को फोन कर जताया दुख, कहा- हम आपके साथ हैं  

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

चारों आरोपियों में से दो आरोपी ड्राइवर का काम करते हैं और एक ट्यूटर है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। अभी इस मामले की जांच जारी है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित महिला को आश्वासन दिया जल्द ही बाकि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और सख्त कार्यवाही कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *