दलित होने पर गरबा खेलने से रोका! गुजरात के महिसागर में इंजीनियरिंग छात्रा को किया गया अपमानित

Caste discrimination, Gujrat garba controversy
Source: Google

Mahisagar Garba controversy: इन दिनों नवरात्रि की धूम है और हर कोई दुर्गा पूजा और डांडिया गरबा की तैयारी में जुटा है। इसी बीच, गुजरात से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक दलित लड़की को दुर्गा पूजा पंडाल में ऊंची जाति की महिलाओं ने गरबा खेलने से रोका। विरोध करने पर उसके साथ जातिगत गाली-गलौज और मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: दलित युवक ने जमीन विवाद में पार की दरिंदगी की हद, बीवी-बच्चों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

दलित इंजिनियर के साथ भेदभाव

आज जब आप दलितों और पिछड़ो के खिलाफ हो रहे अत्याचार के ग्राफ को  उठा कर देखते है तो आपको एहसास होगा कि जैसे जैसे समाज शिक्षित हो रहा है, ये भेदभाव भी उतनी ही तेजी से फल फूल रहा है। अगर ग्रामीण अनपढ़ लोग इस तरह की विचारधारा को फॉलो करते है तो समझ आता है लेकिन हालात तो ऐसे है कि बड़े बड़े कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी भेदभाव की विकृत मानसिकता से अछूते नहीं है। ऐसी ही एक खबर गुजरात से सामने आई है, जहां दुर्गा पूजा पंडाल में गरबा खेलने गए एक दलित छात्रा के साथ उसी के गांव की कुछ महिलाओ ने न केवल जातिसूचक गालियां देते हुए बदसलूकी की बल्कि उसे गरबा ग्राउंड से बाहर भी निकाल दिया।

छात्रा को गरबा खेलने से रोका 

दरअसल यह घटना गुजरात (Gujrat) के महीसागर (Maheesagar) जिले के वीरपुर तालुका के भरोड़ी गाँव (Bharodi village) की है है, पीड़िता रिंकू वंकर ने अपने साथ हुई नाइंसाफी की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि रिंकू गांधीनगर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में फोर्थ इयर की स्टूडेंट है। वो त्यौहार के दौरान शुक्रवार को अपने गांव में आयोजित गरबा खेलने गई थी, लेकिन वहां मौजूद लोमा पटेल, रोशनी पटेल और वृष्टि पटेल  ने उसे रोका, और उसके साथ बदसलूकी करते हुए कहा कि ये जगह उसकी जाति वालो के लिए नहीं है। हमारे बराबर नही है, और हमारे साथ गरबा नहीं खेल सकते है।

और पढ़े: दलित परिवार के घर में लूटपाट और आगजनी, चतरा पुलिस मामले की जांच में जुटी

विरोध करने जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित

जब रिंकू वंकर ने इसका विरोध किया तो उसे जातिसूचक गालियां देने लगी, और रिंकू के साथ मारपीट भी की और उसे बाल पकड़ कर घसीटते हुए पंडाल से बाहर निकाल दिया औऱ दुबारा न आने की भी धमकी दी। रिंकू ने एससी एसटी एक्ट के साथ साथ बीएनएस की कई संगीन धाराओ के तहत मामला दर्ज कर के मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी महिलाओं से पूछताछ जारी है। जल्द ही पुलिस की तरफ से इसपर बयान जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *