Ambedkar nagar news: बीते कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकर नगर (Ambedkar nagar) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। जहाँ शनिवार सुबह घर से कॉलेज के लिए निकलते समय एक दलित लड़की की टाई से गला घोटकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुटी हुई थी। वही अब ममाले में एक नया खुलासा हुआ और पुलिस ने मृतक दलित लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार किया हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़े: दलित होने पर गरबा खेलने से रोका! गुजरात के महिसागर में इंजीनियरिंग छात्रा को किया गया अपमानित
आखिरकार हत्या की गुत्थी सुलझी
यूपी के अंबेडकरनगर से है, जहां 27 सितंबर को मालीपुर इलाके में एक दलित नाबालिक बच्ची की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ ही गई। पुलिस ने 17 साल क नाबालिक दलित छात्र के साथ हत्या के मामले में उसके प्रेमी सनी को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं सनी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए स्वीकार किया कि उसने ही दलित बच्ची की न केवल हत्या की बल्कि उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार भी किया था।
मृतक छात्रा का एक साल से प्रेम संबंध
सनी को पुलिस ने सुरहुरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार एसपी (SP) अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आरोपी सनी जो कि सकरा युसुफपुर सम्मनपुर गांव (Sakra Yusufpur Sammanpur village) का रहने वाला है और मृतक छात्रा का एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतका की छात्रा की चचेरी बहन सनी का भाबी लगती है। दोनो की मुलाकात एक साल पहले हुई थी, उसके बाद दोनो के बीच प्रेम प्रंसग शुरु हो गया।
शादी का झांसा देकर छात्रा का शारीरिक उत्पीड़न
इस बीच आरोपी ने कई बार शादी का झांसा देकर छात्रा का शारीरिक उत्पीड़न भी किया था, लेकिन 26 सितंबर की रात को दोनो ने वीडियो कॉल पर बात की और छात्रा ने फिर से शादी का दवाब बनाया, और धमकी दी अगर वो शादी से मुकरा तो उसके खिलाफ केस कर देगी.. जिसके बाद सनी ने छात्रा को स्कूल जाने से पहले मिलने के लिए बुलाया था।
टाई से गला घोंट कर हत्या
जहां खेतो में छात्रा की टाई से गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके सामान को अलग अलग जगह पर बिखरा दिया, वो जानबूझ कर अपना फोन भी घर छोड़ कर गया था ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन का पता न चले। लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाई और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि इसमें वो अकेला नही हो सकता है, उनकी बेटी की हालात बताती है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। हालांकि पुलिस भी इसी शक के आधार पर बाकी के साक्ष्यों पर काम कर रही है।



