Chhatarpur news: हाल ही में, मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौंकाने वाली और दुखद रिपोर्ट सामने आई है। इस घटना में, एक दलित लड़के को केवल मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करने के लिए ‘मनुवादी’ मानसिकता रखने वाले लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया इतना है नहीं जातिसूचक गालियों का इस्तेमाल करके उसे अपमानित भी किया गया। वही मौके पर मिली सुचना के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।
मोबाइल चलाने पर दलित युवक को पीटा
कल तक दलितों के बारे में यही खबरें सामने आती थीं कि दलितों के साथ छेड़छाड़ पढ़ने नहीं दिया जाता या फिर साथ में खाना नहीं खाने दिया जाता, लेकिन अब एक नया मामला सामने आया है जहां जहां एक दलित लड़के को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर जातिवादी दबंगो ने न केवल उसे जातिसूचक गालियां दी बल्कि उसे बुरी तरह से पीटा भी। ये मामला छत्तरपुर के सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव (Maharajganj Village) का है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित वीरेंद्र अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दी कि देर रात जब वो गांव के ही किराना दुकान पर सामान लेने गया था, तो भीड़ के कारण वो पास में खड़े होकर मोबाइल चलाने लगा, लेकिन तीन आरोपी भरत लाल पटेल, जी लाल पटेल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे उल्टा सीधा बोलना शुरु कर दिया। वो विरेंद्र के मोबाइल चलाने को लेकर तंज कस रहे थे।
Also Read: Buddha unanswered questions: 14 प्रश्न जो आज भी बहस का विषय हैं आखिर बुद्ध ने क्यों छोड़े अधूरे?
सही धाराओ में मामला दर्ज नहीं किया
जिसका विरोध विरेंद्र ने किया था, लेकिन उन लोगो ने पीड़ित पर जातिसूचक गालियां देते हुए जूतों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए जब विरेंद्र का परिवार आया तो उनके साथ भी मारपीट की गई.. जिससे सभी घायल हो गए है। सिविल लाइन पुलिस स्टेशन (Civil Lines Police Station) में मामला दर्ज तो किया गया है लेकिन पीड़ितों का कहना है कि मामला सही धाराओ में दर्ज नहीं किया गया है, पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
वहीं पुलिस मे बताया कि मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे अब देखना ये होगा कि पुलिस की भूमिका वाकई में इस मामले में क्या होने वाली है, क्या दलित परिवार को न्याय मिलेगा या फिर मामला रफा दफा कर दिया जायेगा।



