Dalit youth beaten up in Holagarh: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के प्रयागराज (Prayagraj) से एक चौकाने वाली खबर सामने आयी है. जहाँ एक दलित युवक चाय पीने क्या चला गया कि कुछ दबंगों ने उसे पहले जातिसूचक गलियां दी और फिर लाठी-डंडे से पिटने लगे. जब इतने से दबंगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने दलित युवक को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. वही मौके पर सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे ममाले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
और पढ़े: Basti: दलित की जमीन हड़पने के लिए गढ़ा फर्जी आदेश, बस्ती प्रशासन में मचा बवाल
दलित युवक के साथ मारपीट
आज दलित सुरक्षा महज़ औपचारिकता बनकर रह गई है. दलितों पर हिंसा और अत्याचार के मामले हर दिन तेज़ी से बढ़ रहे हैं. लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. दलितों के साथ मारपीट होती खबर बनती है और फिर बंद बक्से की होकर ही रह जाती है. ऐसी ही दलित उत्पीड़न कि एक खबर प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र सामने आई है. जहाँ एक दलित युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गयी है.
जातिसूचक गलियां देकर जान से मरने की धमकी
दरअसल ये घटना 30 सितंबर की है. जब दलित युवक हिमराज चांदनी चौक पर एक वाहन से बोरी उतारने के बाद वह चाय पीने के लिए एक दुकान पर गया था. तभी कुछ दबंग वह लाठी-डंडे लेकर पहुचे और उसके साथ मारपीट करने लगे जब दलित युवक ने इस बात का विरोध किया तो धमकी दे डाली. बात दे, दलित युवक हिमराज मजदूरी करके अपना गुजारा करता है.
तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मामला
किसी तरह पीड़ित युवक जान बाचकर पुलिस थाने पहुँचा और उसने पुलिस से तीनो आरोपियों खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. वही पुलिस ने ममाले का संज्ञान लेते हुए हिमराज की तहरीर के आधार पर गोविंदपुर (Govindpur) निवासी, शुभम पाण्डेय, निवासी न्यायीपुर चौबारा (Nyayipur Chowbara) मनोज उर्फ मुन्ना दुबे और निवासी भगवान मिश्र का पुरा चौबारा (Pur Chowbara), थाना होलागढ़ (Holagarh) रमेश उर्फ डग्गा मिश्र के खिलाफ संबंधित धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के अनुसार होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वही पीड़ित को आश्वासन दिया गया की जल्द ममाले की जाँच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.



