Fatehpur: बुजुर्ग मां के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ बेटे ने दर्ज कराई FIR

Dalit women rape, Fatehpur news
Source: Google

Fatehpur news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ एक दलित बुजुर्ग महिला (Dalit elderly woman) के साथ गाँव के मनचले युवक ने दुष्कर्म किया और फिर महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया है।

और पढ़े: पतन और पुनरुत्थान: जानिए उस गणित को जिसने बौद्ध काल में ब्राह्मणवाद को संजीवनी दी

दलित बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म

दलित महिलाओं के खिलाफ रेप और यौन उत्पीड़न इतने बढ़ गए हैं कि अब अपराधी बूढ़ी महिलाओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं, और उनके साथ भी ये घिनौने काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से है, जो नाबालिग  हो या बुजुर्ग..दलित महिलाओं के लिए नरक बनता जा रहा है। जी हां, ताजा मामला फतेहपुर (Fatehpur) से है, जहां शौच के लिए गई एक बुजुर्ग दलित महिला के साथ भी विकृत मानसिकता के शख्स ने दुष्कर्म की घटना हो अंजाम दिया।

दरअसल पीडिता रात के समय शौच के लिए जंगलो की तरफ गई थी, लेकिन अंजान व्यक्ति ने पीड़िता पर हमला कर दिया, वो शोर न मचा सकें इसलिए बुजुर्ग के मूंह पर कपड़ा बांध दिया और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के कारण पीड़िता बेहोश हो गई और जब होश में आई तो उसने घर पहुंच कर अपनी पड़ोस की एक महिला को इसकी जानकारी दी।  इसके बाद उस महिला ने इस घटना के बारे में बुजुर्ग महिला के बेटे को बताया।

और पढ़े: रात में हमला, दिन में फाइलें गायब! भीम जन्मभूमि विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

बीएनएस की धारा तहत केस दर्ज

जिसके बाद बुजुर्ग महिला के बेटे ने नजदीकी थाने जाकर पुलिस को सारे ममाले के बारे में बताया। वही पुलिस ने पुरे ममाले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 64(1) के तहत केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद उसका मेडिकल कराने भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़िता को अस्वासन दिया है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन्हें न्याय जरुर मिलेगा। लेकिन हैरानी की बात है कि छोटी बच्चियों की सुरक्षा तो छोड़िये बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी अब राज्य सरकार पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है। वही ये कोई पहला मामला नहीं हैं रोजाना कई राज्यों से ऐसी ही तमाम खबरे सामने आती हैं, जब महिलाओ के साथ इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *