Gujarat news: इंटर-कास्ट मैरिज के बाद खूनी बदला दुल्हन के परिजनों ने ससुर पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

Inter caste marriage, Gujarat latest news
Source: Google

Inter caste marriage murder: गुजरात के अहमदाबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. जहाँ एक दलित युवक को इंटरकास्ट मैरिज करना इतना महंगा पड़ा की लड़की के परिवार वालो ने लड़के के परिवार को पहले जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और फिर बेहरहमी से मारपीट कर लड़के के पिता कि हत्या कर दी। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बातते हैं।

और पढ़े:  Mahasamund Dalit murder: चोरी के शक में दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को दबोचा

इंटरकास्ट शादी से गुस्साएं दुल्हन के परिवार वाले 

दलित है तो पढ़ नहीं सकता हैं. दलित है तो उंच जाति के साथ बैठकर खा नहीं सकता, दलित है तो उंच पद पर बैठकर नौकरी नहीं कर सकता हैं,  ये तो आप ने सुना होगा लेकिन क्या दलित है तो लव मैरिज या intercaste शादी नहीं कर सकता हैं ऐसा ही एक मामला गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) से सामने आया  है, जहां एक इंटरकास्ट शादी से गुस्साएं दुल्हन के परिवार वालों ने उसके ससुर की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

दरअसल यह घटना अहमदाबाद की नरोल की है, जहां सनी बाघेला नाम के एक शख्स ने परमार समुदाय की एक लड़की से इंटरकास्ट शादी (Inter caste marriage) की थी। एक दलित लड़के से शादी को दुल्हन के घरवालो ने स्वीकार नहीं किया, औऱ गुस्से में वो लोग पहले तो उन्हें जातिसूचक गालियां देकर धमकी देकर चले गए थे।

और पढ़े: Etawah: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर जताया दुख, कड़ी कार्रवाई की मांग

ससुर की पीट पीट कर हत्या 

लेकिन जब सनी के परिवार वालो ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो दुल्हन के गुस्सायें परिजनो ने सनी के पिता भैलाल वाघेला और उसकी भाभी पर हमला कर दिया। तभी स्थानीय लोगो ने बीच बचाव किया तो आरोपी भाग खड़े हुए, लेकिन घर पहुंचते पहुंचते 60 साल के भैलाल वाघेला की सांसे उखड़ने लगी, जिसके बाद आनन फानन में मणिपुर के एलजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पीड़ित परिवार ने राजू परमार, महेश परमार, लिली परमार, कलावती परमार, महेश परमार और प्रेम परमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. जहाँ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में इंस्पेक्टर वीजे चावड़ा के मुताबिक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी ज्योति की तलाश जारी है, इसके अलवा पुलिस ने बताया की इस मामले की पूरी जांच होने के बाद इस आगे की सुनवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *