Jharkhand woman trapped: झारखंड से एक दिल दहलाने वाली खबर समने आई हैं…जहाँ एक आदिवासी बस्ती की महिला को जिसे आंध्र प्रदेश की एक फ़ूड कंपनी में लगभग एक महीने से बंधक बनाकर रखा गया है। उसके पास घर आने के भी पैसे नहीं है उसने किसी तरह फोन करके अपनी माँ से 5000 रूपए मांगे थे। जिसके बाद से ही लड़की का कोई सुराग नहीं मिला हैं।
और पढ़े: Hamirpur: गैंगरेप और एसिड अटैक की शिकार नाबालिग ने तोड़ा दम, पुलिस ने 2 हैवानों को पकड़ा
पैसों के अभाव में घर नहीं लौट पा रही झारखंड की बेटी
झारखंड (Jharkhand) से खबर सामने आई है, जहां एक आदिवासी समाज की युवती को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अवंती फोर्जिन फूड कंपनी (Avanti Foraging Food Company) में करीब 1 महीने से भी ज्यादा समय से बंधक बनाये जाने की खबर से सनसनी फैली हुई है। ये घटना हल्दीपोखर पंचायत (Haldipokhar Panchayat) के नवदीप नगर की है।
इस मामले में गायब हुई युवती दुली मूर्मू की मां सावरी मूर्मू ने झारखंड में पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, साथ ही पीड़िता ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से अपनी बेटी के खोजबीन करने की गुहार लगाई है।
और पढ़े: MP news: दलित सरपंच ने की पंचायत सचिव की शिकायत, विकास कार्य रोकने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप
काम की तलाश में घर से बहार गयी
पीड़िता ने बताया कि दिवाली से पहले उनकी अपनी बेटी से बात हुई थी, और वो बार बार कह रही थी कि उसे वापिस घर आना है। क्योंकि वहां उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन काम कराया जा रहा है। उनकी बेटी और उसकी सहेलियों वह 2023 में कुछ अरमानों के साथ अपनी सहेलियों के साथ काम करने के लिए आंध्र प्रदेश गई थी, लेकिन वहाँ उसे जबरदस्ती काम कराया जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने वहां से भागने की भी कोशिश की लेकिन उन लोगो ने दुली मूर्मू को पकड़ लिया और बंधक बना लिया।
5 हजार रूपय के लिए बंधक बना लिया
दिवाली से पहले दुली ने अपनी मां से बात करके कहा था कि उसे 5 हजार रूपए के लिए बंधक बना लिया है और फिर तब से दुली का कोई सुराग नहीं है। औऱ न ही उनकी अपने बेटी से बात हुई है। उन्हें अपनी बेटी के साथ कुछ अनहोनी होने का डर सता रहा है। वहीं इस मामले में मुखिया संघ के अध्यक्ष कानू मुर्मू ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वो लापता युवती के बारे में पता लगा लेंगे और उसे सकुशल घर ले कर आयेंगे। हालांकि अभी तक आंध्र प्रदेश से दुली मूर्मू की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।



