रायबरेली में मॉब लिंचिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एनकाउंटर करके किया गिरफ्तार

Raebareli Mob lynching, Raebareli Murder case
Source: Google
Rae Bareli massacre: रायबरेली (Raebareli) में दलित युवक को ड्रोन चोरी के मामले में भीड़ ने पीट-पीटकर जान से मार डाल दिया। जिसके बाद मृतक युवक हरिओम के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से नए चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। वही इस घटना को लेकर पुलिस ने कई लोगो को भी गिरफ्तार किया था लेकिन अब इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं।

और पढ़े: आखिरी शब्द राहुल गांधी, पिता को तीन कॉल… रायबरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुछ पहले यूपी के रायबरेली में मॉब लिंचिंग करके हरिओम वाल्मीकि की हत्या को लेकर राजनितिक गरमायी हुई है। वही अब इस मामले में के पुलिस अपने एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने इस मामले में पहले 9 लोगों को गिरफ्तार किया था वही  20 नामजद आरोपियों में से 11 की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े: Rae Bareli massacre: हरिओम को चोर समझकर भीड़ ने ली जान 8 घंटे तक की पिटाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मुठभेड़ में घयाल आरोपी

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि हरिओम वाल्मीकि की हत्या का मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि जो कि फरार था। जो गंगा कटरी क्षेत्र में छिपा हुआ है। एसओजी (SOG) पुलिस, डलमऊ थाना (Dalmau Police Station) क्षेत्र पुलिस और ऊंचाहार पुलिस ने संयुक्त रूप से तुरंत छापेमारी की तो दीपक ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दीपक पर गोलियां चलाई, जिसमें दीपक के पैरों में गोली लगी।

पुलिस को दीपक के पास से कारतूस, बाइक और पिस्तौल बरामद हुई है। फिलहाल दीपक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ (Community Health Center Dalmau) में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसे जेल ले जाकर पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें इस घटना को लेकर पुलिस को शक है कि ये हत्या केवल चोरी के शक के नहीं कि गई है, बल्कि हत्या के पीछे की और भी मोटिव हो सकता है। साथ ही इस मामले में और कितने लोग शामिल है इसकी भी जांच की जा रही है।

इसके अलवा आपको बता दें इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी का कहना है कि उन सभी आरोपियों के घर को बुलडोजर से रौंदा जाये जैसे उन्होंने मेरे पति के साथ किया वैसा ही उनके साथ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *