Pratapgarh Horror: हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) से दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दलित युवक के साथ न कुछ दबंगों ने केवल मारपीट की नहीं की बल्कि उसके पास मौजूद 3 लाख रुपयों को भी लूट लिया गया है। इतना ही नहीं उसे जातिसूचक गलियां देकर भी अपमानित किया गया।
और पढ़े: Bihar: बोचहां में दलित बेटी से हैवानियत, अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
दलित युवक पर हमला कर 3 लाख की लूट
अगर हक चाहिए तो एकजुट होना ही होगा, जब तक दलित अपनी अपनी जाति को लकर एक दूसरे से ही बंटे रहेंगे, तब तक उनका उत्पीड़न होता ही रहेगा। उनका गलत फायदा उठाया ही जायेगा…और वो केवल पीड़ित तमाशबीन बन कर रह जायेंगे। जी हाँ हर दिल दलितों से जुड़े ऐसे कई मामले आते है जब किसी दलित व्यक्ति के साथ मारपीट उनके साथ लूटपाट कि जाती हैं. ऐसा ही एक घटना प्रतापगढ़ के लालगंज लीलापुर थाना (Lalganj Leelapur Police Station) क्षेत्र के मोती का पुरवा सगरा सुंदरपुर का से सामने आई है।
जहां रहने वाले विनोद सरोज ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे लेकिन तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक कर उन पर लाठी डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उनके पास मौजूद 3 लाख रुपए लूट लिए।
और पढ़े: Bhopal: अस्पताल में मॉडल को छोड़कर भागा बॉयफ्रेंड कासिम, परिजनों ने लगाया लव जिहाद और हत्या का आरोप
बीच बचाव करने आए युवक के साथ मारपीट
इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए विनोद के छोटे बेटे को भी बुरी तरह से पीटा। वही पीड़ित के परिजनों ने दोनों को पहले ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था लेकिन विनोद की हालत बिगड़ने लगी तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय के मुताबिक पुलिस ने पीड़ित की तहरीर को दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया हैं कि उनको न्याय जरूर मिलेगा।



