257 BNS in Hindi – भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 257 एक अत्यंत आवश्यक प्रावधान है जो न्यायिक प्रक्रियाओं की शुद्धता को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करता है। यह धारा विशेष रूप से सार्वजनिक सेवा में कार्यरत लोगों के आचरण से संबंध रखती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS section 255: भ्रष्ट लोक सेवक जो व्यक्ति को कानूनी दंड या ज़ब्ती से बचाता है, अब दंडनीय होगा
धारा 257 क्या कहती है? BNS Section 257 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 256 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 257 मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि न्याय प्रक्रिया में भाग लेने वाले लोक सेवक (Public servant) अपनी शक्तियों का गलत उपयोग न करें और जानबूझकर, व्यक्तिगत लाभ या दुर्भावना के चलते कानून के विरूद्ध कोई कार्य न करें। यह न्यायिक प्रणाली (judicial system) में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उदाहरण के लिए, यदि कोई न्यायाधीश किसी विशेष पक्ष के पक्ष में जानबूझकर गलत निर्णय देता है तो उसे इस धारा के तहत दंड दिया जाएगा और कठोर दंड दिया जायेगा।
BNS 257 Important Points
- कोई भी लोक सेवक, जो न्यायिक कार्यवाही के किसी भी चरण में भ्रष्ट या दुर्भावनापूर्ण तरीके से कोई रिपोर्ट, आदेश, निर्णय या फैसला देता है, जिसे वह जानता है कि वह कानून के विपरीत है।
- इस अपराध के लिए यह साबित करना महत्वपूर्ण है कि लोक सेवक ने भ्रष्ट इरादे या द्वेष से कार्य किया था, और वह जानता था कि उसे दंड देना होगा।
Also Read: BNS section 254: डाकुओं-लुटेरों को पनाह देना पड़ेगा भारी, नए कानून में कठोर दंड का प्रावधान
बीएनएस धारा 257 की और सजा
इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 257 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपी को अधिकतम सात साल तक की कैद या जुर्माना, या दोनों से ही दण्डित किया जाता है। इसके अलवा आपको बता दें, भारतीय न्याय संहिता (BNS) में हुए नए बदलाव के बाद आरोपी भ्रष्टचार करते हुए पाया जाता है तो दोषी को कड़ी-से -कड़ी सजा होती है। चाहे फिर कोई भी व्यक्ति क्यों ही न हो।



