Basti news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दलित समुदाय की एक लड़की का विवाह गोंडा जिले के साजिद नाम के मुस्लिम युवक से तय हुआ था। लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन की वजह से लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया था। वही इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा और बवाल किया, और बारातियों को रोकने की कोशिश की।
जबरन दलित युवती से शादी करने के लिए बारात लाया युवक
अक्सर ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लड़की को शादी का लालच दिया जाता है और फिर जबरन उसका धर्म बदलने की कोशिश की जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के बस्ती से सामने आया है, जहां एक दुसरे समुदाय के युवक जबरन दलित युवती से शादी करने के लिए बारात लाया था, लेकिन युवती जब शादी करने के लिए राजी नहीं हुई तो वो जबरदस्ती पर उतारू हो गया। दरअसल दलित युवती का कहना है कि वो मुस्लिम युवक के साथ रिश्ते में थे, और शादी करना चाहती थी, लेकिन तब धर्म परिवर्तन करने, नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने की कोई शर्त नहीं थी।
दलित युवती ने शादी से किया इंकार
वो घर वालो के खिलाफ जाकर शादी करने के लिए राजी हुई तो युवक ने उसके सामने धर्म परिवर्तन करने, और बाकि के उनके रस्मों रिवाजो को मानने का दवाब बनाया, जिससे दलित युवती ने शादी से इंकार कर दिया। लेकिन बावजूद इसके वो बारात लेकर पहुंच गया। इस बारे में जब गांव वालो को पता चला तो वो लोग हंगामा करने लगे और हिंदू संगठन के लोगो को बुला लिया। आपको बता दें, एक वर्ष पूर्व दलित लड़की गोंडा में अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। जहाँ उसकी मुलाकात मुलिस्म लड़के से हुयी थी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जिसके बाद वहां की स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई और दूल्हे और उसके साथ आये लोगो को जबरन शादी का दवाब बनाने को लेकर गिरफ्तार कर लिया। बस्ती के एसपी अभिनंदन के मुताबिक पुलिस इस मामले को लव जिहाद, धोखाधड़ी करने के मामले के तहत भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाई होगी।


![Rampur Rape case, Dalit] girl rape](https://www.bheemsena.com/wp-content/uploads/2025/04/Rampur-Rape-case.webp)
