305 BNS in Hindi: हम अक्सर अपने आस-पास चोरी के मामलों के बारे में सुनते हैं, जैसे मंदिरों, घरों या गाड़ियों से चोरी। कभी-कभी हम इन मामलों में शिकायत करते हैं, और कभी-कभी नहीं। लेकिन क्या आप जानते है ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 303: अब कैसी होगी चोरी पर कार्रवाई? जानें विस्तृत जानकारी
धारा 305 क्या कहती है? BNS Section 305 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 305 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 305 मुख्य रूप से उस व्यक्ति पर लागू होती है, जिसने किसी के घर से सामान, या ट्रांसपोर्ट के साधन गाड़ी, या फिर किसी भी पूजा स्थल से कोई बड़ी चोरी की हो। वही यह सेक्शन तब भी लागू होता है जब चोरी सरकार या किसी लोकल अथॉरिटी की प्रॉपर्टी से की गई हो।
BNS 305 Important Points
- इस सेक्शन का मकसद प्राइवेट प्रॉपर्टी, धार्मिक स्थलों और ट्रांसपोर्ट के साधनों की रक्षा करना है।
- यह ध्यान देने वाली बात है कि यह सेक्शन पहले इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 380 जैसा था, जिसे अब बदल दिया गया है और BNS की धारा 305 के नए नियमों के तहत लागू किया गया है।
बीएनएस धारा 305 का उदहारण
For Example: मान लीजिए कि किसी व्यक्ति ने कई जगहों पर चोरी की, जैसे मंदिर से सोने की मूर्तियाँ चुराईं, बैंक से पैसे चुराए, और फिर घरों से लाखों रुपये का कीमती सामान चुराया। अगर वह पकड़ा जाता है, तो उस पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 305 लागू होगी।
Also Read: BNS Section 302: क्या दूसरों के धर्म और देवी-देवताओं का अपमान करने पर हो सकती है जेल? जानें नियम
बीएनएस धारा 305 की और सजा
इसके अतिरिक्त, बीएनएस (BNS) की धारा 305 के तहत, यदि किसी व्यक्ति को दोषी (Guilty) ठहराया जाता है, तो उसके लिए सजा निर्धारित की गई है। यह तब लागू होता है जब कोई चोरी या धोखाधड़ी से प्रॉपर्टी चुराता है। इस सेक्शन के तहत, अपराधी को मामूली जुर्माना और सात साल तक की जेल हो सकती है। इसके अलवा आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है। इस अपराध के लिए ज़मानत मिलना भी काफी मुश्किल है।



