BNS Section 306: नौकर या क्लर्क द्वारा चोरी करने पर BNS की धारा 306 के तहत होगी कड़ी सजा

BNS Section 306, BNS Section 306 in Hindi
Source: Google

306 BNS in Hindi: आपने अक्सर चोरी के बारे में सुना और पढ़ा होगा। कभी-कभी, यह चोरी कोई घरेलू काम करने वाला करता है जो अपने मालिक के घर या ऑफिस से चोरी करता है। जिन पर कई बार हम शिकायत कर देते है तो कभी वार्निंग देकर छोड़कर देते है  लेकिन क्या आप जानते है ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।

Also Read: BNS Section 303: अब कैसी होगी चोरी पर कार्रवाई? जानें विस्तृत जानकारी

धारा 306 क्या कहती है? BNS Section 306 in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 306 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 306 यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो किसी के लिए काम करते हुए (नौकर या क्लर्क के तौर पर) चोरी करते हैं। जिसमे अपने मालिक को देकर उसने ही घर में चोरी की हो। बता दें, इसमें किसी क्लर्क, घरेलू नौकर, कर्मचारी या नौकर द्वारा मालिक की संपत्ति, जैसे पैसे, ऑफिस का सामान या दूसरी चीज़ें चुराना शामिल है।

BNS 306 Important Points

  • आपको बता दें, यह धारा पहले IPC की धारा 381 थी, जिसे बदलकर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 कर दिया गया है।
  • कानून में बदलाव के बाद अब IPC की जगह BNS लागू है, इसलिए शिकायतों में सही सेक्शन का ज़िक्र करना ज़रूरी है ताकि कानूनी प्रक्रिया आसानी से चल सके।

बीएनएस धारा 306 का उदहारण 

For Example: मान लीजिए अगर आपके घर पर कोई नौकर काम करता है जिस पर आप पूरा भरोसा करते हैं और वह आपकी पीठ पीछे आपके घर से लाखों रुपये चुरा ले… जिससे आपका भरोसा टूट जाए, तो आप इस मामले में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे आरोपी को कड़ी सजा मिल सकती है।

Also Read: BNS Section 302: क्या दूसरों के धर्म और देवी-देवताओं का अपमान करने पर हो सकती है जेल? जानें नियम

बीएनएस धारा 306  की और सजा

इसके अलावा, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CPC) के सेक्शन 306 के तहत, अगर कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो सज़ा तय होती है। यह तब लागू होता है जब कोई चोरी या धोखाधड़ी से प्रॉपर्टी चुराता है। इस सेक्शन के तहत, अपराधी को मामूली जुर्माना और सात साल तक की जेल हो सकती है। इसके अलावा, यह एक नॉन-कॉग्निजेबल अपराध है, इसलिए पुलिस को जांच के लिए मजिस्ट्रेट से इजाज़त लेनी होगी। इस अपराध के लिए ज़मानत मिलना भी काफी मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *