Nanded Honor Killing: ‘ऑनर किलिंग’ कोई नई बात नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ में हाल ही में हुई घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दरअसल जाति के नाम पर लड़की के घरवालों ने 19 साल के सक्षम ताटे की हत्या कर दी। आंचल ममीदवार और सक्षम ताटे दोनों ही पिछले 3 साल से एक दूसरे के साथ थे और शादी करना चाहते थे। वही मौके पर मिली सूचना के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
Also Read: Basti news: हिंदू युवती के घर मुस्लिम युवक बारात लेकर आया, ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस मौके पर
दलित लड़के को प्यार करना पड़ा भारी
भारत में लोग बराबरी और समानता की बातें तो करते है, लेकिन अब ये केवल चुनावी मुद्दा मात्र ही है, क्योंकि आज के युवा अगर जातपात का भेदभाव मिटाने की कोशिश भी करते है तो उन्हें बदले में एक दर्दनाक मौत मिलती है। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ (Nanded) में हुआ है, जहां एक उंची जाति वाली लड़की से प्यार करने की कीमत एक दलित लड़के को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
आंचल के भाई और पिता ने सक्षम को पीटा
दरअसल, ये घटना नांदेड़ शहर के जूना घाट (जूना गंज) की है। रिपोर्टस क मानें तो शुरुआत में लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ नहीं था, लड़की के भाई सक्षम के साथ आते-जाते थे, खाना तक साथ खाते थे, उन्होंने आंचल से कहा था, चिंता मत करो हम तुम्हारी शादी सक्षम से करवा देंगे, कुछ समय बाद आंचल के पिता ने एक शर्त रखी, कि सक्षम जय भीम वाला है अगर वो हमारी परंपरा मान ले, तो हम शादी कर देंगे, सक्षम ने प्यार के लिए यह भी मान लिया।
लेकिन उसे क्या पता था ये जाति का कीड़ा उसे निगल जाएगा, आरोप है कि आंचल के भाई साहिल और हिमेश का सक्षम के साथ विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते हिमेश सक्षम को बात करने के बहाने से बुलाया और फिर उसके साथ मारपीट की, और उसे गोली मार दी.. उसकी पहचान न हो सकें, इसलिए उसके सिर को पत्थर से कुचल कर खराब करने की कोशिश की, लेकिन उनका अपराध छिप न सका।
पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को नामजद किया
वही मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक सक्षम के परिवार वालो का कहना है कि आचल की मां खुद सक्षम के हत्या से दो घंटे पहले धमकी दे कर गई थी। आचल ने एक तरफ मांग की है उसके मातापिता और भाईयो को फांसी पर लटका देना चाहिए तो वहीं सक्षम की मां की तहरीर पर इतवारा पुलिस 6 लोगो को नामजद किया था, जिन्हें 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आंचल ने किया चौकाने वाला खुलासा
आंचल ने खुलासा किया है कि उसके परिवार ने यह रिश्ता कभी स्वीकार नहीं किया, इतना ही नहीं, आंचल का आरोप है कि दो पुलिसकर्मियों ने भी उसके भाइयों को सक्षम के खिलाफ उकसाया और कहा कि शिकायत करने से बेहतर उसे खत्म कर दो, ये चौंकाने वाला बयान इस केस का सबसे अहम हिस्सा है।
सक्षम की मौत के बाद आंचल ने कुछ ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा जब आंचल ने सक्षम के अंतिम संस्कार में पहुंची तो उसने सक्षम के शव के साथ ही शादी कर ली। और सिंदूर अपने माथे पर लगा लिया, कहा- कि अब वह सक्षम के परिवार के साथ ही रहेगी, सक्षम के परिवार ने उसे स्वीकार कर लिया है।
आंचल ने इस घटना को साफ तौर पर जातिगत हिंसा बताया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। दूसरी और इस घटना के सामने आने के बाद पूरे महाराष्ट्र में काफी तनाव का माहौल है। ऐसे में देखना ये होगा कि आचल के बयान के सामने आने के बाद आचल के परिवार के साथ क्या होता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहीनता से जांच कर रही है।



