Sonipat news: बदमाशों में नहीं रहा प्रशासन का डर, सुशासन की सरकार में दलित युवक को गर्म लोहे की रॉड से पीटा

Brutally beaten up murder
Source: Google

Sonipat news: क्या यही है सुशासन की सरकार, जिसमें बदमाशों को प्रशासन का ज़रा सा भी डर नहीं है? हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं, दलित युवक को बड़ी बेरहमी के साथ गर्म लोहे की रॉड से पीटा गया। एक तरफ विदेशों में जंग छिड़ी हुई है और दूसरी तरफ देश के भीतर आपसी कलह ही खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। क्या ये ही वो शासन काल है जिसकी जनता उम्मीद रखती है? सोनीपत का यह मामला, जिसमें दलित को गर्म रॉड से दागना उसी सुशासन की तस्वीर दिखाता है, जहां बदमाशों के मन से कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है।

जानें क्या है पूरा मामला?

हरियाणा के Sonipat जिले में एक दलित युवक पर बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक के पैरों पर गर्म लोहे की सरियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान उससे नकदी, मोबाइल और सोने का गहना भी छीन लिया गया। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला एससी/एसटी में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल के पास हुआ हमला

शिकायत के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह घटना मटिंडू रोड पर स्थित Bismillah Hotel के पास हुई। पीड़ित के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार, जो Gurugram के रहने वाले हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई अनिल रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच होटल के पास मौजूद था। आरोप है कि उसी दौरान होटल से जुड़े कुछ कर्मचारियों और अन्य युवकों ने उस पर हमला कर दिया। शिकायत में अवेश अंसारी के बेटे समेत होटल के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने की बात कही गई है।

पहले पीटा फिर चुराया समान

परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने अनिल के साथ बेहद क्रूरता से मारपीट की। उन्होंने उसके पैरों पर गर्म लोहे की सरियों से कई वार किए, जिससे उसके दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। परिवार का आरोप है कि हमलावर उसे बुरी तरह घायल करना चाहते थे। शिकायत में यह भी बताया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने अनिल के पास मौजूद सामान भी छीन लिया। इनमें 430 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और उसकी पत्नी का करीब 9500 रुपये कीमत का सोने का आभूषण शामिल बताया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीजीआई रोहतक किया रेफर

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल अनिल को पहले Civil Hospital Kharkhoda ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे PGIMS Rohtak के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां ऑर्थोपेडिक और सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं और Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Act, 1989 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की शुरुआती कार्रवाई के बाद केस की फाइल एसीपी राजदीप मोर को भेज दी गई है, जो पूरे मामले की आगे की जांच करेंगे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *