319 BNS in Hindi: हर दिन अखबारों में या अपने आस-पास ऐसी कई खबरें आती हैं कि किसी व्यक्ति ने नकली पहचान बनाकर या उसके सामने दिखावा करके किसी को धोखा दिया है। तो ऐसे मामले में BNS की कौन की धारा लगती है और ऐसे मामले में किस तरह की सज़ा होगी? तो आपको बता दें, ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 लागू होती है। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं कि ऐसा करने पर कितने साल की सजा का प्रावधान है और बीएनएस (BNS) में इसके के बारे में क्या कहा गया है।
Also Read: BNS Section 315: मृतक की संपत्ति हड़पना अब पड़ेगा भारी, जानें क्या कहती है नई धारा?
धारा 319 क्या कहती है? BNS Section 319 in Hindi
जैसा कि आप जानते हैं कि अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग अधिनियम और दंड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीएनएस (BNS) की धारा 319 क्या कहती है, अगर नहीं तो आइए जानते हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 319 मुख्य रूप से उस व्यक्ति पर लागू होता है जो कोई भी जानबूझकर किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान छिपाकर या किसी दूसरे व्यक्ति (जीवित, मृत या काल्पनिक) का रूप धारण करके उसे धोखा देता है, वह इस सेक्शन के तहत दोषी है।
Also Read: BNS Section 314: दूसरे की संपत्ति का निजी इस्तेमाल अब पड़ेगा भारी, जानें सजा के प्रावधान
BNS section 319 Important points
- यह सिर्फ़ झूठ बोलने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जानबूझकर खुद को या किसी दूसरे व्यक्ति को किसी और की जगह पर पेश करना भी शामिल है।
- ध्यान देने वाली बात यह धारा पहले की भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 416 के समान है।
BNS section 319 example
मान लीजिए कोई व्यक्ति अपनी असली पहचान छिपाकर किसी दूसरे व्यक्ति की जगह जाकर उसके घर के कागज़ों पर साइन कर देता है, लेकिन जांच करने पर उसकी असली पहचान सामने आ जाती है, तो यह सेक्शन आरोपी के खिलाफ़ लागू होता है।
बीएनएस धारा 319 की और सजा
इसके अलावा, BNS का सेक्शन 319 फ्रॉड पर भी लागू होता है। यह तब लागू होता है जब कोई व्यक्ति, अपने फायदे के लिए अपनी पहचान छुपाकर किसी दुसरे व्यक्ति के साथ धोखा करता है। तो इस सेक्शन के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को 5 साल तक की सज़ा, या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। आपको बता दें, यह एक गैर-संज्ञेय (non-cognizable) अपराध है, इसलिए पुलिस को जाँच के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति चाहिए होती है। इस अपराध में जमानत मिलना भी काफी मुश्किल हैं।



