Cruelty to Dalit girl: हाल ही में उत्तर प्रदेश के देवरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के ही कुछ युवकों ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर सुनसान सड़क पर उसे रोककर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.
और पढ़े: Indore: दलित युवक को मौत की धमकी से तनाव, बेतमा में सैकड़ों लोगों का विरोध प्रदर्शन|
लिफ्ट देने के बहाने युवती से दुष्कर्म
दलित उत्पीडन समाज में आज ऐसी पैठ जमकर बैठा है. जो की खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है हर रोज दलितों के साथ अत्यचार, बलात्कार, होता है लेकिन सजा किसी को नहीं होती है ऐसा ही एक खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आई है, जहां लिफ्ट देने के बहाने एक दलित युवती का पहले अपहरण किया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। ये घटना देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां पीड़िता अपने मौसी के घर जाने के लिए करीब रात के 8 बजे निकली थी लेकिन तभी रास्ते में उसे गढ़वा का रहने वाला टिंकू यादव और धनौतीराय का रहने वाला सतीश यादव मिल गया.
उन दोनो ने युवती को बाईक से घर पहुंचाने का आश्वासन देकर साथ चलने के लिए कहा लेकिन जब वे लोग धनौतीराय गांव पहुंचे तो एक सुनसान घर के बाहर बाइक को रोक लिया. युवती इससे पहले कि कोई विरोध कर पाती दोनों ने जबरन पीड़िता के मुंह को दबा कर सुनसान घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं उन्होंने दलित युवती को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया. पीड़ित युवती किसी तरह से दीवार फांद कर वहां से भाग निकली और अपने बदहवास हाल में घर पहुंच कर अपने परिवार वालो कोआपबीती सुनाई.
और पढ़े: दलित परिवार पर हमला और उत्पीड़न, पुलिस ने दर्ज किया आरोपियों के खिलाफ मामला
पुलिस हिरासत में आरोपी
जिसके बाद पीड़िता के परिवार ने स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. वही पुलिस ने मामले का संज्ञान के लेते हुए पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली और तत्पर करवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी सुनील पटेल खुद फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सारे नमूनों की जांच की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इसके अलवा पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को आश्वासन दिया है आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाएगी.



