MP Crimes: हाल ही में मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जहां एक दलित लड़की को किडनैप करके उसके साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी लाश मिलने से इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने मौके पर मिली जानकारी के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
Also read: IPC गई, BNS आई: जानिए आपके अधिकार और कानून में क्या हुआ बदलाव
भिंड में दलित बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक खबर सामने है, जहां प्रेम का झूठा झांसा देकर पहले एक 15 साल की नाबालिग बच्ची को उसके प्रेमी ने घर से भागने पर मजबूर किया, और जब पीड़िता उसके पास पहुंची को उसने अपनी हैवानियत दिखाते हुए पीड़िता को अपने ही दोस्तो को 50 हजार रूपये में बेच दिया। दरिंदो ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया, और हत्या कर पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की ताकि सबूत मिटाया जा सकें।
दरअसल, ये मामला ग्वालियर के भिंड का है, जब काजल जाटव 28 मई से ही लापता थी, पीड़ित परिवार ने 28 मई को ही नामजद शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
बच्ची का शव लेकर न्याय की मांग
अगर कार्रवाई की होती तो बच्ची आज जिंदा होती। बच्ची का शव 1 जून को अधजली अवस्था में बरामद किया गया था, जिसने पुलिस के प्रति लोगों में गुस्सा भर दिया था, पीड़ित परिवार बच्ची का शव लेकर न्याय की आवाज के लिये 20 घंटे तक सड़क जाम करके न्याय की जद्दोजहद करते रहे, जिसके बाद पुलिस के आश्वासन के बाद रात 2 बजे काजल जाटव का दाह संस्कार किया गया।
इस मुददे को लेकर भीम आर्मी चीफ ने भी रोष व्यक्ति करते हुए एमपी पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की है, और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ये घटना सबूत है मध्य प्रदेश में कानून का डर किसी को नहीं है.. यहां केवल जंगल राज है।



