Meerut: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। बकरीद के मौके पर, एक दलित युवक को झूठे बहाने से एक घर में बुलाया गया; वहाँ, ‘मनुवादी’ सोच रखने वाले लोगों ने पहले तो जातिसूचक गालियाँ देते हुए उसके साथ मारपीट की और फिर उसके साथ एक घिनौना यौन अपराध किया। वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: कौन थीं सुमित्रा देवी? जिन्हें राजनीति में लोहा मनवाने के कारण मिला बिहार की इंदिरा गांधी का खिताब
दलित युवक के साथ कुकर्म
आज दलितों के ख़िलाफ़ अत्याचार इतने बढ़ गए हैं कि उन्हें झूठे बहाने से घरों में बुलाकर पीटा जाता है और उनके साथ कुकर्म जैसी हरकतें भी की जाती हैं। दरअसल मेरठ (Meerut) में एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया। जहां बकरीद की दावत के बहाने पहले कुछ लोगों ने एक दलित युवक को अपने घर बुलाया, और जब वो वहां पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई, और जब इतने से दिल नहीं भरा तो कमरे में बंद करके बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया गया। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना एक तरफ आईना है कि आरोपियों को यूपी पुलिस (UP Police) का कितना डर है तो वहीं ये भी सवाल उठाती है कि आखिर कोई किसी पर भरोसा करें भी तो कैसे करें।
पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
पीड़ित युवक दीपक ने मेरठ पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि ग्राम खजूरी (Village Khajuri) के रहने वाले अयान, गुलफाम मोहम्मद, अदनान और उवैश नाम के चारों आरोपी ने बकरीद की दावत के नाम पर उसे घर बुलाया था। उनकी दोस्ती थी, लेकिन तब उसे ये नहीं पता था कि उन चारों के दिमाग में ये क्रूरता भरी है। घर बुलाने के बाद उन चारों ने पहले उसके साथ बहस शुरु की, फिर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की और फिर कमरे में बंद करके उसके साथ कुकर्म किया।
इतना ही नहीं उसे धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। वही पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान में लेते हुए 3 आरोपियों को SC/ST एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन चौथा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित युवक आश्वासन दिया है जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
UP- मेरठ में बकरीद की दावत पर बुलाए गए एक दलित युवक के साथ हैवानियत का आरोप सामने आया है।
पीड़ित का आरोप है कि अयान, गुल मोहम्मद, अदनान और उवैश ने उसे घर बुलाया, फिर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक टिप्पणियां भी की गईं।
आरोप है कि… pic.twitter.com/J0NdWJUkcI— B.Singh (@Singh76723975) June 4, 2026
इसके अलावा, आपको बता दें, कि यह ऐसी पहली घटना नहीं है; इससे पहले गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में ईद के मौके पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और तब से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। जिसके कारण आज भी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा पैदा न हो पाए। ऐसे में देखना ये होगा कि पुलिस इस मामले में कैसे पीड़ित को न्याय दिलायेगी।



